{"_id":"59611ed14f1c1b211d8b4730","slug":"111499537105-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच के लिए लखनऊ और आगरा भेजा बरामद सामान
रोहनियां (रायबरेली)। जिले और प्रदेश को दहलाने वाले अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग हत्याकांड में वारदात स्थल से बरामद सामान की जांच लखनऊ और आगरा के विधि विज्ञान प्रयोगशाला में कराई जा रही है। पुलिस इस मामले में किसी तरह की चूक नहीं चाहती है। यही वजह है कि पुलिस मामले से जुड़े हर तथ्य को खंगालकर सुराग जुटा रही है, ताकि हत्या आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में 26 जून को पांच लोगों की बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या कर दी गई थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने वारदात स्थल से टूटी लाठियां, लकड़ी की फंटियां, बंदूक और पिस्टल की मैगजीन बरामद की थी। वारदात स्थल से खून से सनी मिट्टी का नमूना लिया था। टीम ने जांच के दौरान प्रधान के घर से तीन दर्जन कारतूस के छर्रे बरामद किए थे। सभी छर्रे 12 बोर कारतूस के थे। दिलदहलाने वाले इस हत्याकांड को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया तो पुलिस हर कदम फूंक-फूंककर रख रही है, ताकि अब इस मामले में कोई किरकिरी न होने पाए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके से बरामद हुए सामान को आगरा और लखनऊ के विधि विज्ञान प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेज दिया है। सीओ एसपी उपाध्याय ने बताया कि घटनास्थल पर मिले सामान को जांच के लिए भेजा गया है। जिसमें डबल बैरल बंदूक व दो मोबाइल लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला व लकड़ी की फंटियां, लाठी के टूटे हुए टुकड़े, खून से सनी मिट्टी, पिस्टल की मैगजीन व प्रधान के घर से बरामद हुए कारतूस के छर्रों को आगरा के विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा गया। जांच रिपोर्ट आ जाने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।