फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   भनवे ग्रामसभा में पांच लाख से ज्यादा का घपला उजागर

भनवे ग्रामसभा में पांच लाख से ज्यादा का घपला उजागर

Sun, 25 Jun 2017 03:19 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
भनवे ग्रामसभा में पांच लाख से ज्यादा का घपला उजागर
भनवे ग्रामसभा में पांच लाख से ज्यादा का घपला उजागर
विज्ञापन

प्रधान, वीपीओ, तकनीकी सहायक, कंप्यूटर आपरेटर पर दर्ज होगी रिपोर्ट
रायबरेली। डलमऊ तहसील क्षेत्र के भनवे ग्रामसभा में पांच लाख से ज्यादा रुपये का घपला उजागर हुआ है। जांच में खेल पाए जाने पर डीसी मनरेगा अनिल कुमार सिंह ने प्रधान, वीपीओ, तकनीकी सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

डीसी मनरेगा ने बताया कि भनवे गांव के वीरेंद्र सिंह ने गांव में नाला सिल्ट सफाई, खड़ंजा निर्माण में घपला किए जाने की शिकायत की थी। शिकायत पर इसकी जांच कराई गई थी। जांच में पाया गया कि पांच लाख से ज्यादा रुपये का घपला किया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान दयाशंकर, तकनीकी सहायक लक्ष्मीशंकर यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश वर्मा और कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश कुमार मिश्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इनसे घपले किए गए धन की वसूली भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed