{"_id":"5946c79c4f1c1b123b8b45c2","slug":"111497810844-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा के दौरान महिलाओं पर गिरी पेड़ की डाल, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा के दौरान महिलाओं पर गिरी पेड़ की डाल, 10 घायल
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा के दौरान महिलाओं पर गिरी डाल, 10 घायल
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार को ग्राम देवता की पूजा-अर्चना करते वक्त पेड़ की डाल महिलाओं के ऊपर गिर गई। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। घायल महिलाओं को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर सात महिलाओं का उपचार चल रहा है, जबकि तीन महिलाओं को मामूली चोटें आने पर उन्हें अस्पताल नहीं लाया गया।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव दयालपुर का है। मान्यता के अनुसार गांव में जेठ और असाढ़ के महीनों में ग्राम देवता की पुजा होती है। सुबह सभी महिलाएं गांव के बाहर बने ग्राम देवता के चबूतरे पर पूजा कर रही थी। इसी दौरान पास में लगे पेड़ की मोटी डाल महिलाओं के ऊपर गिर गई। इसके नीचे कई महिलाएं दबकर घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डाल के नीचे दबी महिलाओं को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल शकुंतला देवी, देवकली, माया देवी, बिटाना, राधिका, उर्मिला और महराना को ऊंचाहार नगर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।