{"_id":"593998934f1c1b732d8b45a0","slug":"111496946835-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को चाकू मारा
Updated Fri, 09 Jun 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को चाकू मारा
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक घर में घुसकर महिला से चाकू के बल पर छेड़छाड़ और सामूहिक रेप का प्रयास किया गया। महिला के विरोध करने पर युवकों ने उसके गले में चाकू मारकर घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला घर पर थी, तभी कुछ युवक घर में घुस आए और छेड़छाड़ करने के साथ चाकू के बल पर सामूहिक रेप का प्रयास किया। तीखा विरोध करने पर युवकों ने न सिर्फ उसकी लाठी-डंडे से पिटाई की, बल्कि गर्दन में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। पति ने सलोन कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दीपक, मयंक, राजेश ने घर में घुसकर पत्नी के साथ छेड़खानी किया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटने के साथ चाकू मारकर घायल कर दिया। कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।