{"_id":"62b0ba06bdea9f40071dd88d","slug":"1108-pm-house-lying-incomplete-due-to-controversies-raibaraily-news-lko6360796120","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों के कारण अधूरे पड़े 1108 पीएम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों के कारण अधूरे पड़े 1108 पीएम आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए वित्तीय वर्ष के ढाई माह पूरे हो गए हैं, लेकिन पीएम आवास का लक्ष्य जिले को नहीं मिला है। हालांकि पिछले दो साल के 1108 पीएम आवास अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं। इनमें तमाम ऐसे हैं जिसमें पहली किस्त मिलने के बाद हुई शिकायत में लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। जिले में दो साल में करीब 200 अपात्रों से किस्त भी वापस ली जा चुकी है। अब तक 31 हजार से अधिक पीएम आवास पूर्ण कराए जा चुके हैं। अन्य विवादों के कारण भी तमाम आवास पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं।
जिले में वर्ष 2020-21 में जिले को 20,380 पीएम आवास बनाने का लक्ष्य मिला। इसमें 20,045 आवास पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन 335 आवास अब तक पूर्ण नहीं हो पाए गए हैं। इसी तरह वर्ष 2021-22 में जिले को 11,787 पीएम आवास बनाने का लक्ष्य मिला। इसमें 11,014 आवास पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन 773 आवास अब तक पूर्ण नहीं हो पाए हैं। तीन सदस्यीय टीमों की जांच के बाद पहली किस्त पाने वाले तमाम लाभार्थियों की शिकायत हुई तो वे अपात्र पाए गए। पिछले महीने तक पीएम आवास के 35 अपात्र लोगों से 14.70 लाख रुपये की किस्त वसूली जा चुकी है। इससे पहले भी डेढ़ सौ से अधिक अपात्रों से किस्त वसूली की प्रक्रिया चल रही है।
जांच में वर्ष 2020-21 में 22 और वर्ष 2021-22 में 13 लोग अपात्र पाए गये। विभाग ने मनमानी करते हुए छतोह ब्लॉक में राहुल, अंतिमा, महराजगंज ब्लॉक में गौरीशंकर, रोशन, ममता, जगजीवन, डीह ब्लॉक में संतराम, रेखा, अर्जुन निर्मल, गंगादेई, राजरानी, किरन, अख्तरीबानों, प्रेमनाथ, राजाराम, रामखेलावन, जगतपुर में राज किशोर सहित 35 अपात्रों से पीएम आवास की पहली किस्त वसूली गई है। इसके अलावा जमीनी विवाद सहित अन्य कारणों से अन्य पीएम आवास भी पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं। जिले में दो साल में करीब 1108 आवास अब तक विभिन्न कारणों से अधूरे हैं।
विज्ञापन
दो साल में पीएम आवासों की प्रगति
प्रगति वर्ष 2020-21 वर्ष 2021-22
लक्ष्य 20380 11787
पूर्ण आवास 20045 11014
अपूर्ण आवास 335 773
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को तीनों किस्त देकर आवासों को पूर्ण कराया जा रहा है। विवादित मामलों व अपात्रों के आवास पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं। पात्रों के सभी आवास पूर्ण कराए जा चुके हैं। इस साल का लक्ष्य नहीं आया है। -एसएन चौरसिया, डीडीओ/पीडी डीआरडीए