फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   11 houses and 81 bigha wheat crop burnt

11 घर और 81 बीघा गेहूं की फसल राख

Mon, 10 Apr 2017 11:36 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 10 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
11 houses and 81 bigha wheat crop burnt
गेंहूं के खेत में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली और अमेठी जिले के कई स्थानों पर सोमवार को लगी आग से 11 घर और 81 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। 50 बीघे से ज्यादा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन

शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक सोमवार शाम अचानक रामसजीवन के घर से आग लगी। जो तेज हवा के साथ एक के बाद एक आठ घरों में पहुंच गई। आग से रामसजीवन के साथ अजय कुमार, राम अवतार, राजेश कुमार, भगवती, मालती सिंह, कृष्णपाल, रविंद्र प्रताप के घरों का सामान जलकर राख हो गया। इससे 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई। मालती सिंह का एक पशु झुलस गया। 
विज्ञापन


परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक सुनगा गांव के सैफू  के बाग के पास अचानक गेहूं के खेत में आग लगने से पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग कैसे लगी यह किसी को पता नही। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। किसान मो. वसीम का दो बीघा, मोहम्मद मुन्ना का एक बीघा, मो. फारुख का लगभग दो बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक बटौवापुर गांव के केदार नाथ यादव के खेत में बिजली के तार से हुई स्पार्किंग से आग लग गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे केदारनाथ की चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। इन्हौना प्रतिनिधि के मुताबिक शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के टेढटई गांव में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। अरुण सिंह, सुरेश सिंह, मुनीश सिंह, मातादीन, श्रीनाथ, शिवशरण, साहबशरण, जगशरण, देवनाथ, कलावती, रामफेर, गिरजा प्रसाद, भरत प्रसाद, राजेश, दीनानाथ, सत्य नारायण किसानों की 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार बाबा का पुरवा मजरे सेमरपहा गांव में अज्ञात कारणों से मन्ना के गेहूं के खेत में आग लग गई। हवा तेज चलने से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से बाबा का पुरवा निवासी मन्ना की तीन बीघा, बुधई, सुखदेव, मंगल, सुकुरू, ईश्वरदेई, सुरेश, शंकर, छेदाना की 15-15 बिस्वा, राजेश की दो बीघा, रामरतन की 22 बिस्वा, सुमनलाल बाजपेयी की एक बीघा, बहादुर, रामसेवक, रामरती, फतेहबहादुर की सात-सात बिस्वा, चन्द्रपाल, रमेशचंद्र की 10-10 बिस्वा, बैजनाथ, सोना देवी की पांच-पांच बिस्वा, विशुनावती की 27 बिस्वा, मुन्ना दीक्षित की एक बीघा, उमाकांत बाजपेयी की आठ बिस्वा, संतोषा देवी की 18 बिस्वा, सेमरपहा गांव निवासी देवीदयाल की 10 बिस्वा, गोबर्धन प्रसाद बाजपेयी की 15 बिस्वा, आफताब की 12 बिस्वा, शौकत अली व हसमत अली की डेढ़ बीघा, नन्हकऊ की डेढ़ बीघा, पवारन का पुरवा मजरे सेमरपहा गांव निवासी नारेंद्र सिंह, चिंतू सिंह की दो-दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

तहसीलदार डा. जगन्नाथ सिंह व हल्का लेकखपाल मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन किसानों को दिया। उधर बाल्हेमऊ गांव में बिजली की शॉर्टसर्किट होने से बाल्हेमऊ गांव निवासी अब्दुल वहाब की 15 बिस्वा व अब्दुल खालिक की पांच बिस्वा फसल जलकर राख हो गई। क्षेत्र के पूरे जानकी (कैली) गांव में अज्ञात कारणों से इंद्रदेव बाजपेयी, अन्नपूर्णा बाजपेयी व गोमती शंकर बाजपेयी के घर में आग लग गई। दमकल कर्मियों व ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। तीनों घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया। हल्का लेखपाल ने लिखापढ़ी की और खानापूरी करते हुए तीनों घरों को तीन सौ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के पावरगंज निवासी राम बहदुर, अमृतलाल, संजय कुमार एक ही थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई करवा रहा थे। इसी बीच थ्रेसर से निकली चिंगारी से भूसे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए समीप नलकूप को भी चपेट में ले लिया। ग्राम सभा उमरी में कुछ लड़के महुआ की पत्ती जला रहे थे। इससे राधेश्याम का 15 बिश्वा गेहूं, 125 यूकेलिप्टस के पेड़, जगदीश का दो बिस्वा, अखिलेश का डेढ़ बीघा, घनशयाम के सौ यूकेलिप्टस, अर्चना की नौ बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। भुजई गांव में महेश पाल की गेहूं के खेत में शॉर्टसर्किट से आग लग गई, जिससे तीन बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।


फायर स्टेशन प्रभारी गोपी चंद मिश्रा ने बताया कि सोमवार को विभिन्न जगह हुई आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के महरानीगंज निवासी श्याम सुंदर जायसवाल के खेत में समरसिबल पंप लगा हुआ है। इसी के पास रखे ट्रांसफार्मर से सोमवार की शाम चिंगारी निकलने लगी। देखते ही देखते दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। थानेदार रवींद्र कुमार मिश्रा कि घटना की जानकारी कराई जा रही है। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के दुसौती अड्डा गांव में शिवप्रताप, राम सेवक, शिवनायक, बेचू सिंह, संगम, दिलीप, तेज बहाुदर व कैश बहादुर की आग से तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed