{"_id":"6259bc81ed5e62425138c20c","slug":"10th-class-student-got-beaten-up-with-cable-raibaraily-news-lko6262920145","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: दसवीं के छात्र की पहले केबल से की पिटाई, फिर चटवाए पैर, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: दसवीं के छात्र की पहले केबल से की पिटाई, फिर चटवाए पैर, वीडियो वायरल
Sat, 16 Apr 2022 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:12 AM IST
सार
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोपी छात्र की केबल से पिटाई कर रहे हैं। यही नहीं उससे पैर चटवा रहे हैं। साथ ही छात्र से पूछ रहे हैं कि तुम गांजा की बिक्री करते हो। इस पर छात्र कह रहा है कि हां गांजा की बिक्री करता हूं।
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार को जगतपुर थाना क्षेत्र में वायरल वीडियो में मारपीट से पहले होती कहासुनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली के जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में छात्र की पहले केबल से बेरहमी के साथ पिटाई की गई और फिर उससे पैर चटवाया गया। शुक्रवार को मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। मामले में पहले ही छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर स्वयं वीडियो को वायरल किया है। पुलिस दावा कर रही है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
जगतपुर कस्बा निवासी विपुल (17) जगतपुर कस्बे के ही बलिकरन सिंह स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। छात्र ने 11 अप्रैल को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सलोन रोड निवासी उसका साथी उसे बाइक पर बैठाकर चांदमऊ बाग ले गया था, जहां पर पहले से ही पांच-छह लड़के मौजूद थे।
इस दौरान सभी ने उसकी हॉकी और केबल से पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र के अलावा और आरोपी नाबालिग थे। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने पीड़ित के साथी को नामजद करते हुए पांच-छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
अब शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोपी छात्र की केबल से पिटाई कर रहे हैं। यही नहीं उससे पैर चटवा रहे हैं। साथ ही छात्र से पूछ रहे हैं कि तुम गांजा की बिक्री करते हो। इस पर छात्र कह रहा है कि हां गांजा की बिक्री करता हूं। इस पर आरोपी कह रहे हैं कि गांजा की बिक्री करो, लेकिन हिसाब से करो।
बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय लोगों में दहशत फैलाने के लिए यह वीडियो वायरल किया गया। उधर, कोतवाल हरिकेश सिंह ने बताया है कि मामले में पहले ही केस दर्ज कर लिया गया था। सोशल मीडिया पर छात्र की केबल से पिटाई करने और पैर चटवाने का वीडियो वायरल हुआ है। मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण में सख्त कार्रवाई की जाएगी।