फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1095 up board candidates sitting waiting for the result

रिजल्ट के इंतजार में बैठे 1095 परीक्षार्थी

Thu, 28 Oct 2021 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
1095 up board candidates sitting waiting for the result
रायबरेली। यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा देने वाले 1095 छात्र-छात्राएं ऊहापोह की स्थिति में हैं। इन सभी को रिजल्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

हाईस्कूल के परीक्षार्थी न तो 11वीं में अग्रिम पंजीकरण करा पा रहे हैं और न ही इंटर के परीक्षार्थी स्नातक में दाखिला ही लिए हैं। अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि भले ही 8 नवंबर तक बढ़ गई है, लेकिन डिग्री कॉलेजों में प्रवेश की समय सीमा समाप्त हो चुकी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से घोषित किए गए हाईस्कूल और इंटर के नतीजों से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं से अंक सुधार परीक्षा में शामिल होन के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिस पर हाईस्कूल के 589 और इंटर के 506 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

इस परीक्षा के लिए जिले में 13 केंद्र बनाए गए थे, जहां 18 सितंबर से 6 अक्तूबर तक परीक्षा कराई गई थी। बावजूद इसके अब तक रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है।
पहले घोषित किए गए रिजल्ट में चाहे जितने नंबर मिले हों, लेकिन अंक सुधार परीक्षा में मिले नंबरों को ही अंतिम माना जाएगा। इसीलिए अब अंक सुधार परीक्षा का रिजल्ट आए बगैर इसमें शामिल परीक्षार्थियों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल के 589 परीक्षार्थियों को 11वीं में दाखिला लेने के लिए अग्रिम पंजीकरण कराना होगा। हालांकि यूपी बोर्ड ने अग्रिम पंजीकरण की तिथि 8 नवंबर तक बढ़ा दी है।
इससे पंजीकरण हो जाएगा, लेकिन पढ़ाई जरूर प्रभावित होगी। इसी तरह इंटरमीडिएट के 506 परीक्षार्थी स्नातक में दाखिला नहीं ले सकेंगे, क्योंकि डिग्री कॉलेजों में एडमीशन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

अगर इन परीक्षार्थियों को कोई राहत नहीं दी गई तो आगे की पढ़ाई बाधित हो जाएगी। डीआईओएस ओमकार राणा का कहना है कि अंक सुधार परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। उच्चाधिकारियों की ओर से जैसे निर्देश मिलेगा, उसका अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed