{"_id":"5c6ef39dbdec22737548bf18","slug":"101550775197-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने को पड़ोसी जनपदों से संपर्क साध रही खाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने को पड़ोसी जनपदों से संपर्क साध रही खाकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (रायबरेली)। महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस पड़ोसी जनपदों से संपर्क साध रही है। लखनऊ, फतेहपुर, प्रतापगढ़ समेत अन्य जिलों की पुलिस को मृतका की फोटो भेजकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
साथ ही पुलिस सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। पुलिस का मानना है कि शव की पहचान होने के बाद ही मामले की तह तक जाने में मदद मिलेगी।
जगतपुर थाना क्षेत्र के सरांय श्रीबक्शगांव में महिला का शव बाग में पड़ा मिला था। शरीर पर चाकू से वार के कई निशान थे। अब पुलिस शव की शिनाख्त के लिए रायबरेली के साथ ही लखनऊ, प्रतापगढ़, फतेहपुर, अमेठी, उन्नाव जिले की पुलिस से संपर्क साध रही है।
पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि इन जनपदों के किसी थाने से किसी महिला के गायब होने की सूचना तो नहीं है। सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा रहा है। एसओ धर्मेंद्र दुबे का कहना है कि शव की शिनाख्त के लिए बाहरी जनपदों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
कहीं फतेहपुर से लाकर शव यहां तो नहीं फेंका
पुलिस भले ही महिला के शव की शिनाख्त नहीं कर पाई हो, लेकिन आशंका जता रही है कि कहीं शव फतेहपुर से लाकर यहां फेंका तो नहीं गया।
चूंकि जगतपुर क्षेत्र फतेहपुर जिले से कम दूरी पर स्थित है। वहां पर हत्या करके शव को यहां पर आसानी से लाया जा सकता था। यह इलाका भी सुनसान भी पड़ता है।
शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सुनील कुमार सिंह, एसपी