फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आतंक के विरोध में सभी दल एक हों-योगेंद्र यादव

आतंक के विरोध में सभी दल एक हों-योगेंद्र यादव

Sat, 16 Feb 2019 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
आतंक के विरोध में सभी दल एक हों-योगेंद्र यादव
रायबरेली। स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. योगेंद्र यादव ने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से देश अवसाद में डूबा हुआ है। यह राष्ट्रीय चिंता का विषय है, जिस पर सभी राजनीतिक दलों को एक हो जाना चाहिए। इस मामले में सरकार की सफलता और विफलता को 2019 के लोकसभा चुनाव में मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। यह समय सरकार पर छींटाकशी का नहीं, बल्कि राजनीतिक दबाव के बजाए सहयोग करने का है। आतंकी हमले का समुचित जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन



प्रो. योगेंद्र यादव शुक्रवार को अधिकार अभिव्यक्ति मार्च के लिए यहां आए थे। कैपिटल हाल में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलवामा मामले में बर्फीली पहाड़ियों पर देश की सुरक्षा में तैनात सेना को ही तय करना चाहिए कि क्या करना है, क्योंकि बंद कमरों का राष्ट्रवाद खतरनाक होता है। पुलवामा मामले को चुनावी मुद्दा बनाने के बजाए किसानों और नौजवानों के मुद्दों को उठाया जाए तो बेहतर होगा।
विज्ञापन



राजनीति में प्रियंका के आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अप्रासंगिक है। नेहरू-गांधी परिवार के एक और सदस्य यानी प्रियंका गांधी के आ जाने से अचानक समीकरण बदल नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी का अभूतपूर्व संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक अविक साहा ने कहा कि यूपी सरकार की अदूरदर्शिता व गलत नीतियों के कारण छुट्टा मवेशी किसानों के लिए संकट बन गए हैं। पहले से ही परेशान किसान और बदहाल हो गया है। और योगी सरकार चैन से बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed