फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नरेंद्र मोदी किसान विरोधी का बैनर लेकर निकले कार्यकर्ता

नरेंद्र मोदी किसान विरोधी का बैनर लेकर निकले कार्यकर्ता

Sat, 16 Feb 2019 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी किसान विरोधी का बैनर लेकर निकले कार्यकर्ता
फरायबरेली। स्वराज इंडिया पार्टी के शुक्रवार को आयोजित अधिकार अभिव्यक्ति मार्च में कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी किसान विरोधी लिखा बैनर लहराया। शहर के जीआईसी ग्राउंड से शुरू हुआ यह मार्च प्रमुख मार्ग से होता हुआ कलेक्ट्रेेट पहुंचा, जहां सिटी मजिस्ट्रेेट को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में रायबरेली आगमन से दो दिन पहले पोस्टर लगाते समय हुई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध किया गया।
विज्ञापन



अधिकार अभिव्यक्ति मार्च की अगुवाई करने के लिए स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. योगेंद्र यादव और जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक अविक साहा भी यहां पहुंचे।
विज्ञापन



पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री का यहां आगमन होना था, जिसके दो दिन पहले 14 दिसंबर को जय किसान आंदोलन के दो कार्यकर्ताओं पुष्कर पाल और सत्य प्रकाश को नरेंद्र मोदी किसान विरोधी पोस्टर लगाते समय गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों को 40 घंटे तक नजरबंद रखा गया। पुलिस ने दोनों के साथ दुर्व्यवहार किया और फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वराज अभियान की अध्यक्ष अर्चना ने कहा कि हम डरने वाली नहीं हैं। मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेंगे। मार्च के दौरान किसानों और नौजवानों की समस्याओं को भी उठाया गया। इस मौके पर रामविलास, राम मोहन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed