फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बदमाशों ने सीमेंट सरिया दुकान के श्रमिक और ट्रैक्टर चालक का किया अपहरण

बदमाशों ने सीमेंट सरिया दुकान के श्रमिक और ट्रैक्टर चालक का किया अपहरण

Thu, 07 Feb 2019 06:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने सीमेंट सरिया दुकान के श्रमिक और ट्रैक्टर चालक का किया अपहरण
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बदमाशों ने सीमेंट सरिया की दुकान में काम करने वाले श्रमिक व चालक को ट्रैक्टर-ट्राली समेत अगवा कर लिया।
विज्ञापन



इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने दुकानदार को फोन करके एक गेटमैन को दस हजार रुपये देने की बात कही। सूचना पर सीओ डलमऊ भी मौैके पर पहुंच गए।


दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने श्रमिक और चालक को मुक्त कराने के साथ ही दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। पुलिस की मानें तो पूछताछ के बाद केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन



गदागंज थाना क्षेत्र के कोल्हा बूढ़नपुर मजरे हमीरमऊ गांव निवासी प्रेमशंकर की धमधमा में सीमेंट सरिया की दुकान है। माफी मजरे कुरौली बुधकर निवासी दिनेश और पूरे सूबेदार मजरे धूता निवासी ट्रैक्टर चालक कल्लू मंगलवार रात दुकान पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच दो बदमाश पहुंचे और असलहे के बल पर दिनेश और कल्लू को ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत अगवा कर ले गए। इसके बाद उन्हें सुनसान स्थान पर ले जाकर बंधक बना लिया।


घटना की सूचना पर सीओ डलमऊ विनीत सिंह व एसओ रविंद्र सोनकर ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि इस बीच बदमाशों ने दुकानदार को फोन करके दस हजार रुपये फिरौती क्षेत्र के ही एक रेलवे गेटमैन को देने की बात कही।



बदमाश रकम लेने जैसे ही गेटमैन के पास पहुंचे, पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने अपहृत श्रमिक और ट्रैक्टर चालक को बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया।


सीओ का कहना है कि श्रमिक और चालक का अपहरण हुआ था, लेकिन उन्हें मुक्त करा लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। केस दर्ज करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed