फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पांच बसों से लखनऊ जाएंगे 250 अभ्यर्थी

पांच बसों से लखनऊ जाएंगे 250 अभ्यर्थी

Mon, 03 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
पांच बसों से लखनऊ जाएंगे 250 अभ्यर्थी
रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों में भर्ती होने वाले जिले के 250 सहायक अध्यापकों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र मिलेगा।
विज्ञापन



इन सभी को लखनऊ ले जाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच बसें 4 सितंबर की सुबह 9.30 बजे लखनऊ रवाना होंगी व पूर्वाह्न 11.30 बजे कार्यक्रम स्थल राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय पहुंच जाएंगी। इस समारोह में लखनऊ के आसपास के आठ जिलों से तीन हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि काउंसलिंग में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए विद्यालय आवंटित करने के तुरंत बाद जॉइनिंग लेटर बनाने शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन



वरिष्ठता क्रम में 250 अभ्यर्थियों को चुना गया है जो लखनऊ जाएंगे। इन सभी के नियुक्ति पत्र अलग-अलग लिफाफे में बंद रहेंगे। लखनऊ जाने वाले अभ्यर्थियों में 110 महिलाएं और 140 पुरुष शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। समय से लखनऊ पहुंच सकें, इसके लिए सभी चयनित अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे बीएसए दफ्तर बुलाया गया है। प्रत्येक 25 अभ्यर्थी पर एक खंड शिक्षा अधिकारी की तैनाती की जाएगी। इस तरह लखनऊ जाने के लिए 10 बीईओ की ड्यूटी लगेगी।


छुट्टी के दिन खुला रहा डायट व बीएसए दफ्तर
रविवार की छुट्टी के बाद भी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय खुला रहा।


दोपहर तक डायट में काउंसलिंग चली तो उसके बाद बीएसए दफ्तर में लखनऊ जाने वाले अभ्यर्थियों के परिचय पत्र बनाने का काम चला। सभी अभ्यर्थियों और उनके साथ जाने वाले अधिकारियों के फोटोयुक्त पहचान पत्र बनेंगे।



बीएसए ने बताया कि जो अभ्यर्थी लखनऊ नहीं जाएंगे, उन्हें इसी जिले में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर जॉइनिंग लेटर दिए जाएंगे। जन्माष्टमी की छुट्टी पर भी फुरसत नहीं मिलेगी क्योंकि विद्यालय आवंटन की काउंसलिंग होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed