{"_id":"5a9ee26d4f1c1b4d588bbcf6","slug":"101520362093-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 लाख से 173 स्कूल कराए जाएंगे जगमग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 लाख से 173 स्कूल कराए जाएंगे जगमग
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
62 लाख से 173 स्कूल होंगे जगमग
रायबरेली। जिले के 173 परिषदीय स्कूल 62 लाख रुपये से बिजली की रोशनी से जगमग होंगे। कनेक्शन के लिए पॉवर कॉर्पोरेशन को धनराशि दी गई है।
जल्द ही इन स्कूलों में बिजली कनेक्शन का काम शुरू हो जाएगा। ऐसे में बच्चों को गर्मी में कुछ राहत मिल सकेगी। स्कूलों में पंखे भी लगवाए जाएंगे।
जिले में करीब 2700 परिषदीय स्कूल हैं। इसमें 173 ऐसे स्कूल हैं जहां अब तक बिजली कनेक्शन नहीं है। हालांकि पिछले चुनाव के दौरान कागजों पर सभी स्कूलों में बिजली के कनेक्शन होने का दावा कर दिया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही थी।
शासन ने सभी स्कूलों में बिजली के कनेक्शन के लिए 62 लाख से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई है। जिले के शेष बचे 173 स्कूलों में कनेक्शन लगवाने के लिए पॉवर कॉर्पोरेशन को 36,342 रुपये के हिसाब से धनराशि भेजी गई है।
साथ ही करीब डेढ़ महीने में कनेक्शन देने की प्रक्रिया भी पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली के कनेक्शन के बाद इन स्कूलों में भी बच्चों को गर्मी में राहत मिलेगी। पंखे आदि की भी व्यवस्था की जाएगी।