फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जिलाध्यक्ष समेत 40 कार्यकर्त्रियों ने दी गिरफ्तारी, पुलिस ने छोड़ा

जिलाध्यक्ष समेत 40 कार्यकर्त्रियों ने दी गिरफ्तारी, पुलिस ने छोड़ा

Wed, 20 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष समेत 40 कार्यकर्त्रियों ने दी गिरफ्तारी, पुलिस ने छोड़ा
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी, पुलिस ने छोड़ा
विज्ञापन

रायबरेली। मांगों को लेकर विकास भवन में धरना दे रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का गुस्सा मंगलवार को बढ़ गया। धरना स्थल पर भी जिलाध्यक्ष समेत 40 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। कुछ समय तक हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा जब तक हक नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन नहीं रोकेंगे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना मंगलवार को 59वें दिन भी विकास भवन में जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने जेल पहुंचकर गिरफ्तारी देने की घोषणा की। इसकी जानकारी मिलते ही काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई। बंदियों को जेल तक पहुंचाने के लिए प्रयोग में आयी जाने वाली एक गाड़ी भी मंगवा ली गई। इसके बाद जिला प्रभारी राकेश कुमार शुक्ला, जिलाध्यक्ष लीना पांडेय समेत 40 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। गिरफ्तारी के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। कुछ समय तक हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed