फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शपथ के बाद नगर पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव का पहला दिन

शपथ के बाद नगर पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव का पहला दिन

Fri, 15 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
शपथ के बाद नगर पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव का पहला दिन
कर्मचारी ढंग से करें कार्य, जनता को न हो परेशानी
विज्ञापन

रायबरेली। शपथ ग्रहण के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने कार्यालय का निरीक्षण किया। कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें ठीक ढंग से कार्य करने की नसीहत दी। कहा कि, जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके बाद कुछ सभासदोें के साथ विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
नगर पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव का पहला दिन रोज की तरह ही रहा। सुबह पहले घर में पूजा की। फिर भोजन करने के बाद दोपहर में सुपर मार्केट स्थित पालिका कार्यालय पहुंची और अपनी कुर्सी पर बैठीं। इसके बाद ईओ मुशीर अहमद व सफाई निरीक्षक अपर्णा वाजपेयी के साथ पालिकाध्यक्ष ने कार्यालयों के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। वहां पर मौैजूद कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें ठीक ढंग से कार्य करने की नसीहत दी। इसके बाद वहां पर पहुंचे कुछ सभासदों के साथ बैठक कर विकास कार्यों पर चर्चा की। इस मौके पर सभासद पूनम तिवारी, अजीत मौर्या, एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जनता से किए गए वादे किए जाएंगे पूरे
‘अमर उजाला’ से बातचीत में नगर पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से जो भी वादे किए गए थे, उन्हें शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा। उनका मकसद जनता की सेवा कर विकास कार्यों को तेजी से कराना है। सबसे पहले मलिन बस्तियों के कायाकल्प पर जोर दिया जाएगा। पेयजल, साफ-सफाई और सीवर की समस्या से नगरवासियों को भी राहत दिलाने के प्रयास होेंगे। उन्होंने कहा कि यदि जनता को किसी तरह की कोई समस्या है तो वह बेहिचक अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके लिए पालिका कार्यालय में शिकायत पेटिका भी रखवा दी गई है।कहा कि, नगर पालिका कार्यालय में तैनात अधिकारी, कर्मचारी या फिर किसी वार्ड में किसी समस्या को लेकर लोग अपनी शिकायत लिखकर इस पेटिका में डाल सकते हैं। सभी शिकायतों का उचित निस्तारण कराया जाएगा। जनता के हित के कार्य पहले होंगे। इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दास्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed