फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सर्वोदय विद्या पीठ इंटर कॉलेज सलोन में लगी पुलिस की पाठशाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सर्वोदय विद्या पीठ इंटर कॉलेज सलोन में लगी पुलिस की पाठशाला

Tue, 17 Oct 2017 12:02 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सर्वोदय विद्या पीठ इंटर कॉलेज सलोन में लगी पुलिस की पाठशाला
यातायात नियमों का पालन करिए, वरना होंगे हादसे का शिकार
विज्ञापन

रायबरेली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सलोन कस्बा स्थित सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज में सोमवार को पुलिस की पाठशाला लगी। पाठशाला के मुख्य अतिथि सीओ डलमऊ संदीप वर्मा, विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, प्रधानाचार्य अमित भारती, कोतवाल जीडी शुक्ला ने दीप प्रज्वलित करके सरस्वती मां को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सीओ डलमऊ ने कहा कि आज के दौर में यातायात नियमों का पालन करना जरूरी हो गया है। ऐसा न करने पर आप सड़क हादसे का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है। दिक्कत पड़ने पर डॉयल 100 पर फोन मिलाएं।
उन्होंने कहा कि लोगों को नशे में गाड़ी कतई नहीं चलानी चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने छात्र- छात्राओं से कहा कि हमें जीवन भर अनुशासन का पालन करना चाहिए। अगर हम अनुशासित तरीके से विद्यालय में रहें और रोड पर चले तो दुर्घटनाएं नहीं होंगी। छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि इस दीपावली वे अपने पिता को अपने गुल्लक या जेब खर्च से हेलमेट खरीद कर गिफ्ट कर सकते हैं, जिससे उनके पिता तथा उनकी स्वयं की वाहन चलाते समय जान जोखिम में ना पड़े और सुरक्षित रहें। ऐसा होने से सड़क हादसे से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित भारती ने कहा कि नशा, नींद और तेज रफ्तार से बचकर ही दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। बच्चे अपने गांव-घर में अभिभावकों तथा अन्य पड़ोसियों से इन बातों को बताकर यातायात नियमों की जानकारी देकर उनके प्राणों की रक्षा कर सकते हैं। तहसीलदार राजेश चौरसिया ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। कोतवाल जीडी शुक्ला ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। अच्छे कार्यों में लगें। यातायात नियमों का पालन करने के साथ दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उपनिरीक्षक मणिशंकर तिवारी ने कहा कि रोड पर चलते हुए सेंस, साइन और सिग्नल का पालन करेंगे तो कभी भी दुर्घटनाएं नहीं होंगी। ट्रैफिक निरीक्षक शंभूनाथ सिंह ने छात्र-छात्राओं को सिग्नल रोड साइन बोर्ड पर कैसे क्रॉस करें, जेब्रा लाइन रोड पार करने के तरीकों के बारे में बताया। इसके पहले विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की तथा अतिथियों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ शाखा इकाई के महामंत्री विनोद त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर राजेश सिंह, महेंद्र सिंह, मिथलेश वर्मा, मुकुंद सिंह, रंजना यादव, रुचि सिंह, छाया वैश्य, प्रिया शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed