{"_id":"597647e84f1c1bf3358b466c","slug":"101500923880-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों के घर का छप्पर गिराया, डुग्गी पिटवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों के घर का छप्पर गिराया, डुग्गी पिटवाई
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या आरोपियों के घर का छप्पर गिराया, डुग्गी पिटवाई
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में दो महीने पहले अंकुर सिंह उर्फ ज्ञानू की हत्या के मामले में पुलिस ने हरचंदपुर थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में नामजद फरार हत्या आरोपियों के घरों के छप्पर गिराकर गांव में डुग्गी पिटवाई। कहा कि हत्या आरोपी कोर्ट में आत्म समर्पण कर दें, वर्ना उनके खिलाफ धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंकुर सिंह उर्फ ज्ञानू की 26 मई को गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के ढकिया चौराहे पर हत्या कर दी गई थी। वारदात में चार लोगों को नामजद किया गया था। इसमें से पुलिस किसी नामजद को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एक नामजद बिट्टा यादव ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। इसके अलावा अरविंद उर्फ बिट्टू यादव, बबलू यादव दो सगे भाई व जय सिंह निवासी हसनापुर अभी भी फरार है। पुलिस ने कोर्ट से 82 की कार्रवाई करने की अनुमति ली। इसी क्रम में पुलिस ने सोमवार को हसनापुर गांव पहुंचकर किसी का छप्पर गिराया तो किसी के घर का सामान इधर-उधर फेंक कर डुग्गी पिटवाई।