फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   राजधानी में भवन आवंटन के नाम पर 22 लाख की ठगी

राजधानी में भवन आवंटन के नाम पर 22 लाख की ठगी

Tue, 18 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
राजधानी में भवन आवंटन के नाम पर 22 लाख की ठगी
भवन आवंटन के नाम पर 22 लाख की ठगी
विज्ञापन

ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ में भवन आवंटन कराने के नाम पर ऊंचाहार के पिता-पुत्र ने कई लोगों से करीब 22 लाख रुपये की ठगी की है। इस मामले में पीड़ितों ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। लखनऊ महानगर के खरिका तेलीबाग निवासी बृजमोहन यादव का आरोप है कि एक साल पहले उनकी मुलाकात ऊंचाहार के कंदरांवा गांव निवासी अनुराग सिंह और उनके पिता हुकुम सिंह से हुई। इन लोगों ने एक सरकारी आवास योजना का हवाला देकर आवास आवंटन कराने का प्रलोभन दिया। बृजमोहन ने अपने मित्र व रिश्तेदारों को भी इसके लिए तैयार किया और कुल 14 लाख 96 हजार रुपये इनके खाते में भेजने के साथ सात लाख रुपये नगद दिया। उसके बाद आवास के लिए यह लोग इधर उधर दौड़ते रहे। पीड़ित का कहना है कि इतनी बड़ी रकम देने के बाद सभी लोग भवन का इंतजार करते रहे। इधर काफी समय से रकम लेने वाले गायब हो गए। सभी उनकी तलाश करते रहे और जब उनसे मुलाकात हुई तो आरोपियों ने पैसा मिलने से ही इंकार कर दिया। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कोतवाल धनंजय सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed