{"_id":"596679864f1c1bab7b8b46e6","slug":"101499888006-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल भराव के खिलाफ सोनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल भराव के खिलाफ सोनिया
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
जल भराव के खिलाफ महिलाओं का धरना
रायबरेली। जल भराव की समस्या को लेकर बुधवार को नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मोहल्ला सोनिया नगर की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में डीएम दफ्तर के सामने धरना-प्रदर्शन कर पालिका अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम को ज्ञापन सौंपा और जल भराव की समस्या के निपटारे की मांग की। नया पुरवा की रहने वाली मुनि श्री, धनवती देवी, सुशीला देवी, तारा देवी, मीरा देवी आदि ने कहा कि शासन प्रशासन और नगर पालिका को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई सुनवाई नही हुई। बारिश के मौसम में घरों तक पानी पहुंच जाता है, जिससे घर छोड़कर नाते रिश्तेदारों के यहां शरण लेनी पड़ रही है। समस्या को लेकर जन प्रतिनिधियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। डीएम ने मामले को दिखवाने का भरोसा दिया।