{"_id":"594c15394f1c1b01218b464e","slug":"101498158393-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्याधुनिक तकनीकि से लैश कोच देखकर भंडार निदेशक ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्याधुनिक तकनीकि से लैश कोच देखकर भंडार निदेशक ने जताई खुशी
Updated Fri, 23 Jun 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचों की गुणवत्ता की ली जानकारी
-रेलवे बोर्ड के भंडार महानिदेशक ने किया मॉडर्न रेल कोच कारखाने का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज (रायबरेली)। रेलवे बोर्ड के भंडार महानिदेशक आशीष कुमार गोयल ने गुरुवार को मॉडर्न रेल कोच कारखाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारखाना परिसर में उन्होंने पौधरोपण भी किया। उन्होंने कारखाने में कोचों के निर्माण की प्रगति देखने के साथ-साथ मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। कारखाने में आधुनिक तकनीक से बनाए जा रहे कोचों की गुणवत्ता व उत्पादन की जानकारी ली।
उन्होंने कोच के निर्माण में प्रयोग में लाई जा रही सामानों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद महानिदेशक ने शेल स्टोर डिपो व फर्निशिंग स्टोर डिपो का निरीक्षण किया। भंडार नियंत्रक एके पांडेय व सीएमएम रामलाल ने उन्हें जानकारी दी। निरीक्षण के बाद कारखाने के जीएम महेश कुमार गुप्ता व अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कारखाने में चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर डिप्टी सीएमएम अश्वनी कुमार, रामू, संजय निगम व सतिंदर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।