{"_id":"68fbd7df9e8c31ea22047586","slug":"100-roads-in-the-city-will-be-brightened-with-rs-20-crore-urban-development-minister-inaugurated-the-work-raebareli-news-c-101-1-slko1033-143449-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: शहर में 20 करोड़ से चमकेंगी 100 सड़कें, नगर विकास मंत्री किया कार्यों का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: शहर में 20 करोड़ से चमकेंगी 100 सड़कें, नगर विकास मंत्री किया कार्यों का शुभारंभ
विज्ञापन
महिला लाभार्थी को आवास की चाभी सौंपते नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा
- फोटो : महिला लाभार्थी को आवास की चाभी सौंपते नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा
रायबरेली। नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को शहर में 20 करोड़ रुपये की लागत की 100 सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का शुभारंभ किया। उन्हाेंने पावर कार्पोरेशन के 4.25 करोड़ के सात कार्यों और आरडीएसएस योजना के 1.02 करोड़ के चार कार्यों का लोकार्पण किया। रायबरेली क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 10 लाभार्थियों को आवास की चाभी और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाणपत्र दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका रायबरेली को सदर क्षेत्र में वर्ष 2023-24 में 76 करोड़ रुपये व वर्ष 2024-25 में 73 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए धन आवंटित किया गया है।
शहर में जल्द पूरा होगा सड़कों का काम : अदिति
सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि लंबे समय से शहर की कई सड़कों की स्थिति जर्जर थी। मंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर धन आवंटित कराया। कई सड़कों का कार्य पूर्ण हो चुका है। कुछ निर्माणाधीन हैं। कुछ में कार्य शीघ्र प्रारंभ होने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के विकास कार्यों को पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। जल्द ही सड़कों का काम पूरा कराया जाएगा।
रामलीला स्थल का किया निरीक्षण
नगर विकास मंत्री ने खाली सहाट रामलीला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वंदन योजना के तहत चल रहे सुंदरीकरण कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण किया और मंदिर में विधायक अदिति सिंह के साथ पूजा-अर्चना भी की। मंत्री ने घंटाघर तिराहे से मधुबन क्रॉसिंग रोड तक सड़क मरम्मत कार्य को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से शहर के नागरिकों को जाम से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। उन्होंने विधायक अदिति सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुरोध पर ही यह कार्य स्वीकृत हुआ और शीघ्र ही पूर्ण होगा।
विज्ञापन
संकल्प अभियान के तहत व्यापारियों से संवाद
मंत्री ने सदर विधायक अदिति सिंह के साथ नगर के व्यापारियों से मुलाकात की और संकल्प अभियान के तहत घटी जीएसटी दरों के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि घटी जीएसटी दरों का लाभ न केवल व्यापारियों को बल्कि आम जनता को भी प्राप्त होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक विवेक विक्रम सिंह, पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
नगर पालिका के विकास कार्यों की होगी जांच
नगर विकास मंत्री ने शुक्रवार शाम को ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नगर पालिका के विकास कार्यों में हो रही अनियमितता के सवाल पर कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। कुछ लोगों ने सभासदों के विरोध करने की बात को भी रखा। साथ ही राणा बेनी माधव पार्क का मामला भी उठा। अमृत योजना के तहत सीवर लाइन के निर्माण में हुए खेल की भी जानकारी दी गई। इन सभी सवालों पर नगर विकास मंत्री ने जांच कराने का भरोसा दिया।