फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   10 people sustained burn injuries from firecrackers on Diwali

Raebareli News: दिवाली पर पटाखों से झुलसे 10 लोग

Thu, 23 Oct 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 23 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
10 people sustained burn injuries from firecrackers on Diwali
रायबरेली। दिवाली की खुशियां कई परिवारों के लिए दर्द का कारण बन गईं। सोमवार रात पटाखा दगाते समय 10 लोग झुलस गए। ज्यादातर लोगों की आंख, हाथ व चेहरे झुलसे हैं। सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जगतपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ टिकरिया गांव निवासी अक्षत सिंह (10), पूरे लोधी गांव निवासी अमन पटेल (22), जोगमद्दीपुर निवासी अशोक (14), दीपक साहू (10) मिर्ची दगा रहे थे। मिर्ची हाथ में फट गई। इससे सभी के हाथ झुलस गए। जढ़ैया गांव निवासी इंद्रेश कुमार त्रिपाठी (45) अनार जला रहे थे। अनार फटने से आंख के पास चेहरा झुलस गया।
विज्ञापन


सीएचसी के डॉ. लाइक अहमद ने बताया है कि पटाखों के फटने से पांच लोग झुलसे हैं। इसमें इंद्रेश कुमार की हालत गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक पूरे भगन मजरे पोखरनी गांव निवासी धर्मराज (22) और चंद्रभान (21) के साथ पटाखा दगा रहे थे। दोनों कई पटाखों का बारूद एकत्र करके बड़ा पटाखा बना रहे थे। इसी दौरान बारूद भूमि पर गिर गया और तेज धमाका हो गया। इससे दोनों युवक झुलस गए।
विज्ञापन


सीएचसी डॉ. अनिल ने बताया कि दोनों के हाथ झुलसे हैं। धर्मराज को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि चंद्रभान को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। लोधवामउ गांव निवासी अभिषेक तिवारी (28), पूरे पांडेय मजरे सलेथू गांव की रहने वाली सुमन यादव पटाखा दगाते समय झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक गोविंदपुर माधव गांव निवासी उत्तम साहू (28) ने बरारा बुजुर्ग बाजार से पटाखा खरीदारी करने के बाद घर लौट रहा था। उत्तम ने पटाखा जेब में भर रखे थे। घर लौटते समय उधनपुर गांव के पास पटाखा फट गए। इससे उत्तम के बाएं पैर जांघ झुलस गई। सीएचसी से उत्तम को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed