फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   10 cases against BJP MLA, status has increased three times in five years

भाजपा विधायक पर 10 मुकदमे, पांच साल में तीन गुना बढ़ गई हैसियत

Wed, 02 Feb 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
10 cases against BJP MLA, status has increased three times in five years
रायबरेली। सरेनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने शपथपत्र देकर अपनी हैसियत और अपराधों के बारे में बताया है। भाजपा विधायक पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। ये सभी मुकदमे लखनऊ के थानों में दर्ज थे।
विज्ञापन

उधर, पांच सालों में उनकी हैसियत तीन गुना से अधिक बढ़ गई। 2017 के चुनाव में 46.21 लाख की चल-अचल संपत्ति थी। जो इस चुनाव में बढ़कर 179.39 करोड़ हो गई है। देनदारी भी दो लाख से बढ़कर 68 लाख हो गई है। भाजपा विधायक विधि स्नातक हैं।
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने पिछले पांच साल में करीब 13 लाख और पत्नी रश्मि सिंह ने 32 लाख आय दिखाई है। नगद दो लाख और खातों में 15.73 लाख जमा हैं।
पत्नी के पास नगद 60 हजार और खातों में 8.94 लाख जमा हैं। स्वयं के पास 7.50 लाख के जेवरात और पत्नी के पास 12.50 लाख के जेवरात हैं। इनोवा के साथ एक पिस्टल भी है। विधायक के पास 1.17 करोड़ की अचल और 40.35 लाख की चल संपत्ति है। पत्नी के पास 22 लाख की चल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पर 68 लाख की देनदारी है। वर्ष 2017 के चुनाव में विधायक के पास 6.22 लाख की चल और 30 लाख की अचल संपत्ति थी। पत्नी के पास 9.90 लाख की चल संपत्ति थी। दो लाख रुपये की देनदारी थी। पांच साल में विधायक की हैसियत काफी बढ़ गई है।

बेटे के अलग होने के बाद 45 लाख घट गई देवेंद्र की हैसियत
सरेनी विधानसभा क्षेत्र से ही सपा से नामांकन करने वाले पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह की हैसियत पांच साल में 45 लाख रुपये घट गई। हालांकि पिछले चुनाव में उनके बेटे दिव्यांबर की करीब एक करोड़ की हैसियत भी जुड़ी थी। इस बार चुनाव में बेटे के अलग होने के कारण हैसियत 2.69 करोड़ हो गई है। पिछले चुनाव में पत्नी और बेटे को मिलाकर हैसियत 3.14 करोड़ थी। देवेंद्र के पास 30 हजार नगद होने के साथ ही 41.49 लाख की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति 2.14 करोड़ की है। पत्नी के पास 12.88 लाख रुपये की चल संपत्ति है। वे एमए पास हैं और एक भी आपराधिक मामला नहीं है। देवेंद्र ने पांच साल में 63 लाख और पत्नी कृष्णा सिंह ने 16 लाख रुपये आयकर जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed