फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1.8 crore rupees scam in sanitation Campaign

स्वच्छता अभियान में 1.8 करोड़ रुपये का घोटाला

Fri, 19 Jun 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 19 Jun 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
गांवों में प्रसाधन कक्षों के निर्माण के लिए हर साल करोड़ों रुपये दिए
विज्ञापन
जाते हैं। जिला पंचायतराज विभाग ने निर्मल भारत अभियान केे तहत ग्राम पंचायतों को बजट देकर प्रसाधन कक्षों के निर्माण के आदेश दिए, लेकिन ग्राम पंचायतों में खुलेआम मनमानी की गई। जांच कराई गई तो एक करोड़ आठ लाख रुपये की मनमानी पकड़ में आई। जांच में मनमानी की पोल खुलने के बाद सलोन ब्लॉक के बेवली, शिवगढ़ के पिंडौली, रायपुर, डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र के तेरुखा, सरेनी ब्लॉक के दरियापुर, हैबतपुर कला, सब्जी बबुरा, खीरों ब्लॉक क्षेत्र के सेवनपुर, ऐंधी, रनापुर पहरौली, सेमरी, हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के जोहवाशर्की, कासोखास, मलिकमऊ बरना, बाला, बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के उमरपुर, रैन, सेहंगो पश्चिम गांव, महराजगंज ब्लॉक के ओई, पुरासी, मुरैनी, कक्केपुर व कोटवा मदनिया के ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों के अलावा ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। सभी को 15 दिन में जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही वसूली की नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed