{"_id":"615c95988ebc3e1a244e28a6","slug":"1-13-lakh-withdrawn-from-account-raibaraily-news-lko5987939147","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से निकाले 1.13 लाख, जनसेवा केंद्र संचालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते से निकाले 1.13 लाख, जनसेवा केंद्र संचालक पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के खाते से 1.13 लाख रुपये निकाल लिए गए। हद तो तब हो गई, जब पीड़ित परिवार ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस उसे दौड़ाती रही। मामला एसपी तक पहुंचा तो उन्होंने फटकार लगाई और मामले में केस दर्ज करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर मामले में जन सेवा केंद्र संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के बेनीकोपा निवासी देवेंद्र नाथ सिंह चौहान ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह बीते दिन जगतपुर कस्बे के ऊंचाहार रोड पर एक सहजजन सेवा केंद्र पर पैसा निकालने गया था।
सहज जनसेवा केंद्र के संचालक ने स्वाइप मशीन में एटीएम कार्ड लगाकर उसके खाते से एक लाख 13 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। उसने पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को प्रकरण से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले में केस दर्ज हुआ। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि जगतपुर कस्बा निवासी एवं जनसेवा केंद्र संचालक संदीप गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।