{"_id":"198f9100-e600-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"punjab-mail-cancelled-special-train-for-chhapra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रद्द पंजाब मेल, छपरा को स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रद्द पंजाब मेल, छपरा को स्पेशल ट्रेन
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 06 Jul 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलयात्रियों के लिए अच्छी और बुरी खबर दोनों हैं। उत्तर रेलवे के एक फैसले से आज आपकी पंजाब यात्रा पर पानी फिर सकता है तो बिहार यात्रा बेहतर हो सकती है।
विज्ञापन
हावड़ा से अमृतसर जाने वाली ट्रेन 13005 पंजाब मेल शनिवार को रद्द रहेगी।
गुरुवार को हावड़ा जाने वाली ट्रेन 13006 पंजाब मेल 18:30 घंटे देर से रवाना हुई थी। इस कारण 13005 अप पजंाब मेल शुक्रवार को हावड़ा से लखनऊ के लिए रवाना नहीं हो सकी। अब यह ट्रेन रविवार को लखनऊ आएगी।
विज्ञापन
दो हफ्ते में एक बार जाएगी छपरा
ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ जंक्शन से छपरा के लिए छह जुलाई से द्विसाप्ताहिक ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 05066 छह जुलाई से 31 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार व सोमवार को रात 8:25 बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी।
विज्ञापन
बादशाहनगर से पकड़ें यह ट्रेन
बादशाहनगर, कप्तानगंज व गोरखपुर के रास्ते ट्रेन सुबह 8:25 बजे छपरा पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन 05065 सात जुलाई से एक सितम्बर तक छपरा से मंगलवार व रविवार को शाम 7:30 रवाना होकर सुबह 8:15 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन में साधारण श्रेणी की आठ, शयनयान की छह और एसी द्वितीय व एसी तृतीय की एक-एक बोगी होगी।