फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   punishment for rape attempt

जान बचाने वाला ही बना दरिंदा, लेकिन सजा बस इतनी सी

Fri, 24 May 2013 10:56 PM IST
बुलंदशहर/नरसेना/ब्यूरो
बुलंदशहर/नरसेना/ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
punishment for rape attempt

पूरे देश में महिला अपराधों पर बहस छिड़ी है और इस संबंध में कड़े कानून बनाने की बात चल रही है।

विज्ञापन


वहीं क्षेत्र में इलाज करने आए झोलाछाप डॉक्टर को दुष्कर्म की कोशिश पर हाथ जोड़कर माफी मांगने की सजा दी।

आरोप है कि ग्रामीणों ने पीड़ित को थाने जाने से रोका और पंचायत बुलाकर फैसला करवा दिया।

पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।

क्षेत्र के गांव की महिला डायरिया से पीड़ित थी। महिला का पति गांव से बाहर गया था। बृहस्पतिवार को गांव का एक ही एक झोलछाप महिला का इलाज करने घर पर आया।

ड्रिप लगाने के बाद महिला को नींद आने लगी, तभी झोलाछाप बीमार महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। नींद खुली तो महिला ने शोर मचाया, इतने में आरोपी भाग गया। देर रात महिला का पति लौटा तो उसने आपबीती सुनाई।


दंपति आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने जाने लगे, तो ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया। शुक्रवार को इस मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई।

पंचायत ने फैसला किया कि आरोपी महिला से हाथ जोड़कर माफी मांगेगा। आरोपी ने तुरंत भरी पंचायत में महिला से माफी मांग ली और पंचायत ने दंपति को पुलिस से शिकायत न करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


मामले की शिकायत किसी ने पुलिस से नहीं की है। गांव में जाकर मामले की जांच की जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- केएस चौहान, एसओ नरसेना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed