फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   psycho killer murdered three young girls after rape

साइको किलर ने रेप के बाद की तीन हत्याएं

Sun, 13 Jul 2014 08:12 AM IST
पश्चिम शरीरा (कौशाम्बी)/ब्यूरो
पश्चिम शरीरा (कौशाम्बी)/ब्यूरो Updated Sun, 13 Jul 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
psycho killer murdered three young girls after rape

दिल्ली की तरह कौशाम्बी में भी साइको किलर का खौफ छाया हुआ है। एक हफ्ते में साइको किलर ने तीन किशोरियों को मौत के घाट उतार दिया। आबरू लूटने के बाद मौत का खेल खेलने वाला दरिंदा फिलहाल पकड़ से दूर है। तीसरी हत्या शुक्रवार को हुई।

विज्ञापन

 
फतेहपुर के धाता की रहने वाली एक किशोरी की रक्तरंजित लाश कौशाम्बी के महेवाघाट में मिली। किशोरी के हाथ-पैर बांधकर शव को नहर में फेंका गया था। इससे पहले दो किशोरियों की हत्या कर लाश फूंकी गई थी। हर मामले में बलात्कार के बाद हत्या की बात सामने आ रही है। तीन किशोरियों के कत्ल से पूरे इलाके में दहशत है।
विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के अजरौली गांव के समीप नहर में शुक्रवार सुबह एक किशोरी की लाश देख हंगामा मच गया। शव की शिनाख्त किशुनपुर गांव की रहने वाली सुनीता (12) पुत्री गंगा प्रसाद के रूप में हुई। किशोरी के सिर में गहरे जख्म थे। पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी खरोंच थी। उसके हाथ भी बांधे गए थे। शव की हालत देखकर लोग किशोरी के साथ मनमानी होने की आशंका भी जाहिर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी शंभूनाथ राय ने घरवालों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फतेहपुर-कौशाम्बी की सीमा में हफ्तेभर के भीतर बेरहमी से कत्ल करके फेंकी गई यह तीसरी किशोरी की लाश है। बृहस्पतिवार की सुबह भी पइंसा क्षेत्र के जेहिदपुर गांव में 17-18 साल की किशोरी की अधजली लाश मिली थी। वहीं शनिवार को धाता-पइंसा के सीमावाले गांव जाम में एक किशोरी खेत में आग का गोला बन गई थी, जिसकी कुछ घंटे बाद ही मौत हो गई थी।


कौशाम्बी के एसपी अनिल दास का कहना है कि तीन में से दो लड़कियां फतेहपुर के धाता क्षेत्र की हैं। हत्या कर शव कौशाम्बी में फेंका गया। एक हफ्ते में तीन किशोरियों की हत्या गंभीर मामला है। पुलिस सच्चाई खंगालने में गंभीरता से जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed