फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Providing second marriage to wife and burnt to death

पत्नी की कराई दूसरी शादी फिर जलाकर मार डाला

Wed, 22 May 2013 12:49 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2013 12:49 AM IST
विज्ञापन
Providing second marriage to wife and burnt to death

मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत युवक को प्रेम विवाह इतना भारी पड़ गया कि मायके पक्ष ने युवती को ही गायब कर दिया। अब प्रेमी ने अपनी पत्नी की हत्या की आशंका जताते हुए एसएसपी से शिकायत की है।

विज्ञापन


उसने यह भी कहा है कि युवती के पिता को भी इस बात की भनक नहीं है कि उसकी बेटी कहां गई। हां, खबर ऐसी जरूर आ रही हैं कि उसे जला दिया गया है।

गोंडा के गांव उत्तमपुर पचावरी निवासी रजनीश कुमार ग्रेटर नोएडा की कंपनी में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर तैनात है। उसके संबंध बुलंदशहर के गांव मोड़ी सलेमपुर निवासी युवती से हो गए थे।
विज्ञापन


इस पर दोनों ने 9 अप्रैल 2012 को बेगमबाग के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके तीन दिन बाद युवती के चाचा उसे जल्द वापस छोड़ने के आश्वासन पर ले गए।

इसके बाद खबर लगी कि 24 अप्रैल को उसकी दूसरी शादी पिसावा के युवक संग कर दी गई। इसके बाद कई बार युवती से फोन पर बात हुई, लेकिन मिलना संभव नहीं हुआ।

किसी तरह 17 सितंबर को युवती उनके चंगुल से निकलकर रजनीश के पास आ गई और दोनों वृंदावन में रहने लगे।

किसी तरह खबर युवती के चाचा को लग गई तो वह फिर उसे बातों में उलझाकर ले गए कि जब चाहेगी वापस आ जाएगी। मगर इसके बाद उसका पता नहीं लगा।

लगातार भागदौड़ के बाद 2 मार्च 2013 को रजनीश युवती के गांव गया और उसके पिता से मिला तो बताया कि उसे तो उसके चाचा ने गायब कर दिया और खबर लग रही है कि उसे अतरौली में किसी स्थान पर जलाकर मार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं साक्ष्य छिपाने के इरादे से अंतिम संस्कार भी कर दिया। पिता की मानें तो उसे भी धमकियां दी गईं कि अगर मुंह खोला तो परिणाम अच्छा नहीं होगा।

इसे लेकर अब रजनीश ने युवती के चाचा आदि के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी को पत्र लिखा है। साथ में कहा है कि अगर युवती कहीं है तो उसका सुबूत मांगा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed