केजरीवाल का विरोध, AAP समर्थक भिड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को स्वागत और विरोध के बीच रोड शो किया। लगभग चार घंटे के रोड शो में कई जगह उनको काले झंडे दिखाए गए। विरोध प्रदर्शन हुआ।
सिगरा में आप समर्थकों और काशी विद्यापीठ के छात्रों में मारपीट हुई, जिसमें एक आप समर्थक का सिर फट गया।
सुबह स्टेडियम में मार्निंग वाक पर अरविंद के बजाय उनकी सरकार में कानून मंत्री रहे सोमनाथ भारती पहुंचे, जिन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। अरविंद ने कहा कि बनारस की जनता ने उनका जिस गर्मजोशी से स्वागत किया है, उसकी उम्मीद दिल्ली से चलने से पहले उन्हें नहीं थी।
भारत माता मंदिर में दोपहर साढ़े 12 बजे दर्शन-पूजन के बाद रथयात्रा पहुंचे अरविंद ने वहां से रोड शो की शुरुआत की। मैजिक गाड़ी पर सवार केजरीवाल सड़क, गलियों और छतों पर खड़े लोगों का अभिवादन करते आगे बढ़े। जगह-जगह उन्हें विरोध भी झेलना पड़ा।
टोपियां और झाडू बांटे
रथयात्रा से अरविंद का काफिला मंडुवाडीह, मड़ौली, रोहनिया, राजातालाब होते हुए जंसा क्षेत्र में पहुंचा। वहां से मिर्जामुराद होते हुए केजरीवाल चितईपुर लौट आए। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक हाथों में झाड़ू लिए काफिले के साथ नारे लगाते चल रहे थे। शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस बीच, महमूरगंज स्थित मोतीझील के समीप कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल से मिलने की कोशिश की, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस पर कार्यकर्ताओं और सुरक्षा अधिकारियों में तीखी बहस हुई। यहां समर्थक सुशील श्रीवास्तव एडवोकेट ने केजरीवाल को पान भेंट किया।
रोड शो क्रासिंग से गुजरा तो वहां समर्थकों ने केजरीवाल का जबरदस्त स्वागत किया। मंडुवाडीह बाजार में भी लोगों को टोपियां और झाड़ू बांटे गए। मंडुवाडीह थाने से सटी गली में भीड़ ने उनका अभिवादन किया।
मड़ौली पहुंचने के बाद केजरीवाल कार में बैठ गए और गाड़ियों ने रफ्तार पकड़ ली। उसके बाद वह चुरावनपुर होते हुए रोहनिया बाजार पहुंचे। यहां समर्थकों से मिलने के साथ गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां पर कुछ प्रदर्शनकारी मोदी समर्थित नारे लगा रहे थे।
आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए कहा
काफिला राजातालाब पहुंचा जहां देखते ही देखते जबरदस्त भीड़ लग गई। लोगों ने आप संयोजक का माल्यार्पण किया। रोड शो यहां से जंशा मोड़ की ओर घूम गया।
बाजार में महिलाओं से भी अरविंद ने मुलाकात की। भैरव नाथ मंदिर बाजार में उन्होंने चाय वाले बाबू लाल राजभर की चाय भी पी। हरसोस गांव में वह कई पुरुष व महिलाओं से मिले व गांव की बुनियादी समस्याओं को जाना।
रोड शो के जंसा पहुंचते ही मोदी समर्थकों ने काले झंडे दिखाए। यहां चौराहे पर केजरीवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
बड़ौदा बाजार से रोड शो मिर्जामुराद की ओर मुड़ गया। करधना बाजार स्थित ब्लासम स्कूल में सभा की। जहां छात्र-छात्राओं से आप को वोट करने के लिए परिजनों से कहने के लिए कहा। इसके बाद मिर्जामुराद होते हुए वहं चितईपुर स्थित मेट्रो हॉस्पिटल के पीछे पहुंचे जहां जनसभा के साथ रोड शो शाम करीब पांच बजे संपन्न हो गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के दोनों ओर खड़े पुरुष महिलाओ ने जबरदस्त स्वागत किया।
अरविंद केजरीवाल ने जताया रोष
One of our volunteers attacked wid a brick by some BJP people on his head. Ye to Banaras ki sanskriti nahi hai.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 26, 2014