फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   profile of Lakshmi Shankar Shukla

जनसंपर्क के दौरान जनता को जागरुक कर रहे हैं लक्ष्मीशंकर शुक्ला

Fri, 05 Aug 2016 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 05 Aug 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
profile of Lakshmi Shankar Shukla

चिल्लूपार विधानसभा से भाजपा नेता लक्ष्मीशंकर शुक्ला जनसंपर्क के दौरान बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। वे लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में सभी पार्टियों के नेता जनसंपर्क के लिए जनता तक जा रहे हैं, लेकिन लक्ष्मीशंकर शुक्ला जनसंपर्क तो कर ही रहे हैं साथ ही वे लोगों को राजनीतिक पार्टियों के बहकावे से बचने के लिए भी जागरुक कर रहे हैं।

विज्ञापन


लक्ष्मीशंकर शुक्ला का कहना है कि चुनाव को नजदीक देखते हुए राजनीतिक बहुरूपिए जनता को उकसाने का काम करेंगे। धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करेंगे। ऐसे समय में लोगों को बड़े धैर्य से काम लेना होगा। विकास के दम पर ही चिल्लूपार विधान सभा से चुनाव जीता जा सकता है। 'लोग सांप्रदायिकता के नाम पर जनता को भड़काने का प्रयास करेंगे। योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बोलकर धुर्वीकरण की राजनीति करेंगे। ऐसे में सिर्फ जनता ही है जो इन धोखेबाजों को सबक सिखा सकती है।'
विज्ञापन


चिल्लूपार विधानसभा में देश के प्रधानमंत्री द्वारा दी गई सारी सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के काम में लगे लक्ष्मीशंकर शुक्ला लोगों से विकास के वादे कर रहे हैं। लक्ष्मीकांत का कहना है कि, 'वोटों के लिए लोगों को ठगने वाले बहुरूपिए खुद के स्वार्थ को सबसे ऊपर रखते हैं। चिल्लूपार विधानसभा की जनता शिक्षा, स्वस्थ्य, बेरोजगारी, सड़क आदि तमाम  तरह की समस्याओं के गुजर रही है, लेकिन यह स्वार्थी लोग उन समस्याओं को दूर करने के लिए किसी तरह की दूरगामी सोच को नही रखते हैं। इन्हें तो केवल कुर्सी से मतलब है। दलबदलू लोग जनता की उम्मीदों को ताक पर रखकर खुद का भला देखते हैं। ऐसे लोग किसी के सगे नहीं होते।' लोगों से दलबदलुओं के बहकावे से बचने की अपील करने वाले लक्ष्मीशंकर शुक्ला को उम्मीद है कि जनता भाजपा के उम्मीदवार को चिल्लूपार विधानसभा का सेवक बनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed