फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   profile of dr. Shailendra Gangwar

बरखेडा विधानसभा से स्वच्छ एवं स्वस्थ राजनीति की शुरुआत करेंगे डॉ. शैलेन्द्र गंगवार

Fri, 05 Aug 2016 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 05 Aug 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
profile of dr. Shailendra Gangwar

पीलीभीत का बरखेडा क्षेत्र अपने चीनी मिल की वजह से पूरे प्रदेश में जाना जाता है। बरखेडा में चीनी मिल, उन्नत कृषि व्यवस्था होने के बावजूद यह इलाका विकास के क्रम में काफी पीछे है। यहां किसानों के समय पर गन्ने का पैसा नहीं मिलता, रोजगार के साधन नही हैं, युवा पलायन के मजबूर है। क्षेत्र की जनता इन समस्याओं से त्रस्त आ चुकी है। इन समस्याओं से निजात के लिए जरुरी है कि समाज से अच्छे लोग राजनीति में आए। अच्छे लोगों के हाथों में राजनीति आ जाए तो अभूतपूर्व परिवर्तन हो सकते हैं। ऐसे में बरखेडा क्षेत्र की जनता के लिए डॉ. शैलेन्द्र गंगवार एक उम्मीद की किरण बनकर उभरें हैं।

विज्ञापन


पीलीभीत के प्रमुख सर्जन डॉ. शैलेन्द्र का कभी कोई सियासी इतिहास नहीं रहा। एक सामान्य परिवार में जन्मे शैलेन्द्र ने आगरा मेडिकल कालेज से एमबीबीएस की डिग्री ली और फिर लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कालेज से एमएस भी किया। डॉ. शैलेन्द्र ने अपने डॉक्टरी कैरियर की शुरुआत के लिए पीलीभीत की मिट्टी को प्राथमिकता दी जहां के बूते वो किसी काबिल बने थे। आज पीलीभीत और आसपास के इलाकों में डॉ शैलेन्द्र जाना पहचाना नाम हैं।
विज्ञापन


डॉ शैलेन्द्र का गोदान हास्पिटल तो पीलीभीत में दर्द से तड़पते मरीजों का आखिरी सहारा है, जहां हर रोज हकीकी जरूरतमंदों के आपरेशन तक बिना पैसों के किये जाते हैं। मामूली इलाज के लिए तड़पते मरीजों के दर्द ने ही दरअसल पहली बार डॉ शैलेन्द्र के मन में सियासत का बीज डाला। ताकि इतनी ताकत हासिल की जा सके, कि व्यवस्था परिवर्तन में भागीदारी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुरी-नश्तर को किनारे रख लोगों का दु:ख-दर्द दूर करने सियासत में कदम रखने वाले डॉ. शैलेन्द्र का वादा है कि अगर जनता उन्हें अपना प्रतिनिधि बनने का मौका देती है तो वो क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास करेंगे। गन्ना किसानों को समय पर भुगतान, क्षेत्र के लोगों को रोजगार, और हर गांव तक पक्की सड़कें बनावाना इनकी प्राथमिकता में सर्वोपरि है। साथ ही इनका वादा है कि ये लोगों की दु:खों/समस्याओं को सिर्फ राजनीतिक स्तर पर ही नहीं अपितु व्यक्तिगत स्तर पर भी दुर करने का प्रयास करेंगे।


स्वच्छ एवं स्वस्थ राजनीति के मकसद से सियासत में उतरे डॉ. शैलेन्द्र इस बार बसपा से बरखेडा विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। क्षेत्र में उनकी उम्मीदवारी भी काफी मजबुत नजर आ रही हैं, इसका अंदाजा बरखेडा के न्यूरिया, पौटा, खमड़िया आदि गांवों में इनकी सभाओं में हजारों की तादाद में जुटी भीड़ को देखकर लगाया जा सकता है। लेकिन आखिरी फैसला तो चुनाव के दिन ही होगा, आपको क्या लगता है बरखेडा की जनता डॉ. शैलेन्द्र को अपने प्रतिनिधि के रुप में चुनेगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed