{"_id":"64968de7d80bbafb240fc286","slug":"youth-shot-dead-body-thrown-into-sai-river-fear-of-incident-in-love-affair-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : युवक की गोली मारकर हत्या, शव को सई नदी में फेंका, आशनाई में वारदात की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : युवक की गोली मारकर हत्या, शव को सई नदी में फेंका, आशनाई में वारदात की आशंका
Sat, 24 Jun 2023 12:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:06 PM IST
सार
शुक्रवार की देर रात उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरेबसावन राहटीकर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपने ननिहाल में कई सालों से रहता था। हत्या के पीछे प्रेम प्रपंच का मामला बताया जा रहा है। फिलहाल घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
दीपक सिंह उर्फ सोनू। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरेबसावन राहटीकर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर खून के निशान, टीशर्ट और कारतूस का खोखा बरामद किया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने शव को रायबरेली इलाके के सलोन इलाके में सई नदी में फेंक दिया। हत्यारों का सुराग नहीं लग सका है। हालांकि आशनाई के शक में हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली इलाके के केशवरायपुर का मूल निवासी दीपक सिंह उर्फ सोनू (22) पुत्र सुरेश सिंह की ननिहाल उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरेबसावन राहटीकर में थी। वह तीन चार साल से अपने नानी के घर ही रहता था। शुक्रवार की देर रात उसकी गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे रायबरेली के सलोन इलाके में सई नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल से युवक का खून से सना टीशर्ट और कारतूस का खोखा बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया आशनाई में हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन