{"_id":"5cc5f4cebdec220752494344","slug":"youth-s-death-murder-charges-over-uncontrollable-tractor-overturn","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, हत्या का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, हत्या का आरोप
Mon, 29 Apr 2019 12:23 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज इलाके में रविवार को बेकाबू ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत हो गई। वह ट्रैक्टर चला रहा था। उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे साथी शव छोड़कर भाग निकले। इससे आक्रोशित परिजन हंगाम करते हुए जाम लगाने की कोशिश करने लगे। हालांकि पुलिस के समझाने पर लोग मान गए। पांच घंटे बाद पुलिस घटनास्थल तक पहुंच सकी।
इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का भाई जेसीबी मालिक पर हत्या का आरोप लगाता रहा। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
रानीगंज थाना क्षेत्र के सुजहा निवासी मनोज यादव (22) पुत्र राजनरायण यादव बुढ़ौरा गांव के रहने वाले रुस्तम की जेसीबी पर काम करता था। रविवार को जेसीबी से फतनपुर थाना क्षेत्र के वीरापुर स्थित ईंट भट्ठे पर मिट्टी गिराई जा रही थी। इस दौरान मनोज जेसीबी छोड़कर ट्रैक्टर से मिट्टी ढोने लगा। अचानक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पेड़ से टकाराते हुए दीवार से जा भिड़ा। जिससे ट्रैक्टर पलट गया। मनोज उसके नीचे दब गया।
विज्ञापन
आननफानन में मनोज के साथी उसे घायल अवस्था में लेकर रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली के प्रेमनगर पहुंचे। वहां से एंबुलेंस से उसे सीएचसी भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोग शव बाहर लेकर वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग जाम करने का प्रयास करने लगे। हालांकि मौके पर पहुंची रानीगंज पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
पांच घंटे बाद पुलिस वीरापुर घटनास्थल पर पहुंची। जहां से ट्रैक्टर गायब था। जेसीबी भी मौके से नदारद थी। गांव के लोगों ने पूछताछ के बाद घटना की हकीकत बताई। जामताली से वीरापुर तक पुलिस घटनास्थल खोजती रही। मनोज की मौत से परिजन रोते बिलखते रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई और एक बहन सबसे छोटा था। बड़े भाई अशोक सिंह की शादी होनी है।