फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth returning from invitation was shot dead, bullets fired for the second consecutive day

प्रतापगढ : निमंत्रण से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, लगातार दूसरे दिन तड़तड़ाईं गोलियां

Sat, 19 Nov 2022 12:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 12:27 PM IST
सार

बाघराय थाना क्षेत्र के पंचमहुआ डीह निवासी महेश पाल शुक्रवार शाम एक निमंत्रण में गए थे। साइकिल से घर लौटते समय रास्ते में बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। एक गोली सिर और दूसरी पेट में लगी। जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth returning from invitation was shot dead, bullets fired for the second consecutive day
गोली मारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाघराय थाना क्षेत्र के पचमहुआ में शुक्रवार की रात निमंत्रण से घर लौट रहे किसान महेश पाल उर्फ मैकूलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। पुलिस ने मृतक के भाई व भतीजे को हिरासत में लिया है। पचमहुआ सोतीकपुरवा गांव निवासी महेश पाल उर्फ मैकूलाल (58)  शुक्रवार की शाम साइकिल से डीह गांव में रमेश पाल के यहां निमंत्रण में शामिल होने गया था।

विज्ञापन



देर रात वह घर लौट रहा था। घर से कुछ पहले ही नहर के पास कुछ लोगों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शव नहर के करीब खेत में ही छोड़कर हत्यारे भाग निकले। मैकूलाल के घर न पहुंचने पर परिजन रात में उसकी तलाश करने निकले। नहर के करीब शव देख परिजन रोने बिलखने लगे। गांव के लोग शव लेकर घर आए। जहां लोगों ने मैकूलाल की कनपटी व सीने में गोली लगी देखी।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस परिजनों से पूछताछ के बाद हत्यारों की तलाश करने लगे। मगर उनका सुराग नहीं लगा। मैकू की बेटी कंचन पाल एवं रंजना पाल ने अपने चाचा व चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने सूरजदीन व सोनू पाल को हिरासत में ले लिया।


मृतक का इकलौता बेटा संतोष दिल्ली में रहता है। पिता की हत्या की खबर मिलने पर वह घर के लिए रवाना हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। उसका अंतिम संस्कार रविवार को होगा। मैकूलाल की पत्नी निर्मला की मौत करीब बीस वर्ष पहले हो चुकी थी। सीओ सदर पवन त्रिवेेदी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। बेटे के आने के बाद तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक महेश पाल चार भाई थे। 

जमीन के विवाद में भाइयों के बीच थी अनबन
परिजनों के आरोप के बाद पुलिस चार लोगों को हिरासत में ले लिया। छानबीन के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक के भाई ने दो वर्ष पहले पिता से 10 बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया था। मृतक के घर बनाने के दौरान सूरजदीन ने विरोध किया था। जिसे लेकर भाइयों के बीच अनबन रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed