फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   youth opened fire on a girl student who went to appear for B.Ed exam, narrowly escaped

Pratapgarh : बीएड् की परीक्षा देने गई छात्रा पर सिरफिरे युवक ने झोंका फायर, बाल-बाल बची

Thu, 16 Feb 2023 10:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 10:28 PM IST
सार

बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा देने गई छात्रा पर बृहस्पतिवार को एक सिरफिरे युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली छात्रा के बालों को झुलसाते हुए निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर कॉलेज के शिक्षक संग आसपास मौजूद छात्र दौड़े तो आरोपी भाग निकला।

विज्ञापन
youth opened fire on a girl student who went to appear for B.Ed exam, narrowly escaped
गोली चलने की घटना के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा देने गई छात्रा पर बृहस्पतिवार को एक सिरफिरे युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली छात्रा के बालों को झुलसाते हुए निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर कॉलेज के शिक्षक संग आसपास मौजूद छात्र दौड़े तो आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन देर शाम तक वह हाथ नही लगा।

विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक छात्रा बृहस्पतिवार को कुंडा के बजरंग महाविद्यालय में बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा देने आई थी । लोगों के अनुसार वह दूसरी पाली की परीक्षा देने के बाद साढ़े तीन बजे अपनी सहेली के साथ कॉलेज से बाहर निकली। इस बीच एक युवक ने अचानक छात्रा को दबोचकर उसका मुंह दबा लिया। छात्रा उससे बचने के लिए विरोध करते हुए छटपटाती रही। तभी आरोपी युवक ने बैग से तमंचा निकालकर फायर कर दिया।

विज्ञापन

हालांकि छात्रा के झुक जाने से गोली उसके बालों को झुलसाते हुए निकल गई। जिससे छात्रा बाल-बाल बच गई। फायरिंग के बाद आसपास के लोग दौड़े लेकिन आरोपी युवक भाग निकला। घटना से कॉलेज परिसर समेत आसपास अफरातफरी मच गई। सिरफिरे की हरकत और गोली चलने की घटना से छात्र व छात्राएं सहम गईं। जानकारी मिलने पर पुलिस संग छात्रा के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। कुंडा कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

छात्रा की शादी से तय होने से नाराज था आरोपी
नगर के बजरंग महाविद्यालय के पास जिस छात्रा पर आरोपी युवक ने फायर किया। उस छात्रा की 22 फरवरी को बारात आनी है। परिजनों ने बुधवार को तिलक भी चढ़ा दिया है। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी युवक छात्रा के दूर का रिश्तेदार भी है। छात्रा की शादी दूसरी जगह होने से वह नाराज था। इस कारण उसने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed