{"_id":"5b6af7f24f1c1bb24b8b7778","slug":"youth-murdered-dead-body-desposed-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका
प्रतापगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर पर प्रहार कर युवक की हत्या करने के बाद लाश को शारदा सहायक नहर में बदमाशों ने फेंक दिया। शौच के लिए नहर के किनारे गए ग्रामीणों को खून के साथ ही घसीटने का निशान और एक चप्पल भी दिखा। शंका होने पर लोगों ने नहर में देखा तो एक युवक का शव दिखाई पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ से शारदा सहायक नहर गुजरी है। बुधवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए गए तो देखा नहर के किनारे खून गिरा था। किसी के घसीटने का निशान भी लोगों को दिखा। कुछ दूर पर एक चप्पल भी पड़ी मिली। यह देख लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। नहर की ओर देखने पर एक युवक की लाश दिखी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस बीच शाहपुर से गायब युवक के परिजन भी आ गए। पुलिस का इंतजार करने के बजाय गायब युवक के परिवारवालों ने लाश को नहर से बाहर निकाला। हालांकि शव उसके परिवार के सदस्य का नहीं था। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और लाश की शिनाख्त का प्रयास करने लगी, मगर कामयाबी नही मिली। पैंट से एक टोपी मिली। एसओ रानीगंज ने बताया कि युवक की हत्या के बाद शव को फेंका गया है। गायब युवकों के बारे में पता लगाया जा रहा है।