फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth murdered after meeting with girlfriend in an objectionable condition

प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलने पर हुई युवक की हत्या !

Thu, 26 May 2022 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered after meeting with girlfriend in an objectionable condition
Youth murdered after meeting with girlfriend in an objectionable condition
पट्टी पट्टी इलाके के गड़ौरी खुर्द गांव निवासी सलमान (22) की हत्या आशनाई में ही हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलने पर उसे मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस प्रेमिका को हिरासत में लेने के बाद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पट्टी इलाके के गड़ौरी खुर्द गांव निवासी सलमान (22) का नग्न शव बुधवार की भोर में रानीगंज इलाके के पूरे रामसहाय गांव में मिला था। सलमान घर से बुआ के यहां देल्हूपुर जाने की बात कहकर निकला था। सूत्रों के अनुसार, बुधवार को इस मामले में संदिग्धों से पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने देल्हूपुर थाना क्षेत्र के तौकलपुर गांव से सलमान की प्रेमिका को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि दोनों बुधवार की भोर में पूरे रामसहाय गांव के पास आपत्तिजनक हालत में थे। पहले से वहां मौजूद कुछ लोग दोनों से विवाद करने लगे। इसके बाद सलमान की पिटाई शुरू कर दी। प्रेमिका के परिजन पहुंचे तो आरोपी भाग निकले थे। पुलिस गहराई से मामले की छानबीन करने के बाद आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर यह भी चर्चा है कि बगैर किसी के सूचना दिए सलमान की हत्या करने देर रात गैर जनपद के लोग कैसे गांव में पहुंच गए थे। पुलिस का मानना है कि प्रेमिका किसी को बचाने के लिए बार-बार बयान बदल रही है। सीओ रानीगंज डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें प्रयागराज, रायबरेली व जौनपुर में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed