फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth murder by smashing his head stirs up panic deceased had gone out with his friend two days ago

Pratapgarh : युवक की सिर कूंचकर हत्या से हड़कंप, दोस्त के साथ दो दिन पहले निकला था मृतक

Fri, 04 Jul 2025 01:11 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 01:11 PM IST
सार

दोस्त के साथ दो दिन पहले घर से निकले युवक का शव झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे तो शव देखकर विलखने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस छानबीन में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Youth murder by smashing his head stirs up panic deceased had gone out with his friend two days ago
युवक का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

विज्ञापन

दोस्त के साथ घर से निकले युवक का रक्तरंजित शव मंदिर के समीप झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मवेशी चरा रही महिला के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। वहीं, सूचना पर एसपी डॉ. अनिल कुमार फोरेंसिक और स्वाट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी के आदेश पर सांगीपुर पुलिस ने दो नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत कर पूछताछ शुरू कर दी है।

सांगीपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानीपुर निवासी सुरेश वर्मा भिवंडी में रहता है। करीब एक सप्ताह पहले वह घर से भिवंडी गया था। उनका छोटा बेटा राज वर्मा (18) गांव के ही एक विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था। बुधवार की शाम गांव के दोस्त शिवम गिरि के साथ स्कूटी से घूमने गया था। घर वापस न आने पर मृतक की मां अमरावती ने बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना दिया। मां ने बताया कि दो जुलाई की शाम छह बजे बेटा राज वर्मा गांव के ही शिवम गिरि के साथ निकला था।

विज्ञापन


फोन करने पर राज और शिवम का मोबाइल बंद मिला। मां की शिकायत पर पुलिस ने शिवम गिरि से पूछताछ की। पूछताछ में शिवम ने बताया कि राज किसी अज्ञात व्यक्ति की पल्सर बाइक से किठावर की तरफ चला गया। मां ने शिवम गिरि पर संदेह जताते हुए बेटे को गायब करने की बात कही है। वहीं, तीसरे दिन शुक्रवार की सुबह पहाड़पुर के दखिनहा का पुरवा में मवेशी चराने गई महिला ने मंदिर के समीप झाड़ी में युवक का खून से लथपथ शव देख चीख पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

महिला की आवाज पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना सांगीपुर पुलिस को दी। जानकारी होने पर एसओ सांगीपुर मनीष त्रिपाठी व थोडी देर में लालगंज सीओ आशुतोष मिश्र भी पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल व खाद्य पदार्थ भी बरामद किया। शव के चेहरे पर मिट्टी जमी होने के कारण पहचान में दिक्कत हुई। मृतक के सिर गंभीर चोट के निशान थे। हालांकि जानकारी होने पर रोते-बिलखते पहुंचे परिजनों ने राज को पहचान लिया। शिनाख्त होने के बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, एसपी के साथ पहुंची फोरेंसिक और स्वाट टीम घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी रही।

मृतक के भाई विपिन वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने शिवम गिरि व उसके मामा के बेटे अमेठी के संग्रामपुर निवासी अवधेश गिरि व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर चीख पुकार मच गई। मां अमरावती के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। सीओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना से जुड़े कई पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आशनाई मामले से जोड़कर पुलिस कर रही जांच पड़ताल

चर्चा है कि मृतक राज का एक युवती से प्रेम चल रहा था। कुछ दिन पहले युवती के परिजनों से उसकी फेसबुक पर बातचीत में लड़ाई भी हुई थी। हालांकि पुलिस भी अभी घटना को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन आशनाई को ही जांच का विषय बनाते हुए कार्रवाई की जा रही है। युवक की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के नाराजगी को देखते हुए पुलिस ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गला दबाकर व सिर पर गंभीर चोट से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed