{"_id":"62ab90bad568fb7e2a278616","slug":"youth-kills-himself-by-hanging-pratapgarh-news-ald3353179143","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
फाइल फोटो - विद्यार्जन गौतम।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठवारा इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव छत के चुल्ले से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेठवारा थाना क्षेत्र के शाह गरीब की तकिया सराय इंद्रावत निवासी स्व. रघुनाथ गौतम के चार बेटों में दूसरे नंबर का विद्यार्जन गौतम (35) मजदूरी व ठेला लगाने का काम करता था।
चर्चा रही कि वह अपनी कमाई शराब में उड़ा देता था। इसे लेकर अक्सर घर में झगड़ा होता था। बुधवार को भी वह शराब पीकर घर आया और आधी रात तक शोर मचाता रहा। इसके बाद वह कमरे में सोने चला गया। उधर, घरवाले भी छत पर जाकर सो गए।
भोर में करीब 3.30 बजे बूंदाबांदी होने लगी तो घरवाले नीचे आए। इस दौरान विद्यार्जन का शव छत के चुल्ले के सहारे फंदे से लटकता मिला। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि विद्यार्जन गौतम के बड़े भाई की भी दो महीने पहले अधिक शराब पीने से मौत हो गई थी।