फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth killed on liquor contract, ruckus

शराब के ठेके पर युवक की हत्या, बवाल

Fri, 25 Oct 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth killed on liquor contract, ruckus
पट्टी कोतवाली के बड़ारी गांव स्थित देशी शराब की दुकान पर टीनशेड तोडते आक्रोशित। - फोटो : PRATAPGARH
शराब के ठेके पर युवक की हत्या को लेकर बवाल मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। टीनशेड तोड़ते हुए छप्पर में आग लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और तीन घंटे बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के गजरिया निवासी रविनेश बहादुर सिंह उर्फ मुकेश (40) पुत्र कड़े प्रसाद सिंह बुधवार की शाम अपने घर से निकला था। रात में वह घर नहीं लौटा। यह देख उसके बड़े भाई राकेश सिंह उसकी तलाश करते हुए घर से 1 किलोमीटर दूर स्थित बरारी गांव स्थित देशी शराब के ठेके पर पहुंचा। जहां मुकेश मौजूद बैठा था।
विज्ञापन

अनिल को मुकेश ने लौटा दिया। गुरुवार की सुबह तक मुकेश घर नहीं पहुंचा। इस बात की जानकारी होने पर राकेश फिर उसी शराब की दुकान पर पहुंचा। जहां मुकेश का शव तख्ते के नीचे पड़ा था। उसके कपड़े खेत में पड़े थे। कमर में पहना हुआ बेल्ट टूटा था। पैंट में रुपये भी मिले। अद्र्धनग्र अवस्था में मुकेश का शव मिलने की खबर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे। मुकेश के शव को देखकर लोग आक्रोशित हो उठे। सूचना मिलने पर पट्टी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिजन संग ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। वे शव को उठाने से मना करते हुए शराब की दुकान हटाने और सेल्समेन के साथ ही एक युवक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने शराब की दुकान पर लगे टीनशेड को तोड़ डाला। छप्पर को आग के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस ने आग बुझा दी। मौके पर पहुंचे सीओ पट्टी नवनीत कुमार ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। जिसके बाद शव को तीन घंटे बाद कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।
मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। लीवर में भी चोट से सूजन थी। जिसके चलते उसकी मौत हुई थी। पट्टी कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक की बेटी बरखा का विवाह हो चुका है। बेटा लल्लू सिंह अभी पढ़ रहा है। शव घर पहुंचते ही परिजन रोने बिलखने लगे।

नहीं मिला सेल्समैन, घर से फरार
शराब की दुकान के सेल्समैन की तलाश में पुलिस ने उसके घर दबिश दी। चोटों के कारण लीवर फटने से मौत की बात सामने आ रही है, मगर पुलिस हत्या जैसी बात से इनकार कर रही है। चिकित्सकों ने मौत का कारण जानने के लिए बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है।

मृतक रविनेश बहादुर सिंह। फाइल फोटो

मृतक रविनेश बहादुर सिंह। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed