फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth killed in bike collision, four injured including couple

Pratapgarh News: बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दंपती समेत चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in bike collision, four injured including couple
कोहंड़ौर- पट्टी मार्ग पर कोहरांव के करीब शुक्रवार शाम दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दंपती समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कोहरांव स्थित आरा मशीन के करीब हुई दुर्घटना में मजीठी निवासी 32 वर्षीय राहुल त्रिपाठी व बरहूपुर निवासी 35 वर्षीय नागेंद्र पटेल, उनकी पत्नी 32 वर्षीय गायत्री देवी, पांच साल के अनिरुद्ध और एक वर्षीय शिवांश गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सक ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल गायत्री को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। खबर मिलने पर रोते बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पट्टी पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही। पट्टी सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed