{"_id":"625f963f89d9df20d939d936","slug":"youth-killed-body-dumped-in-sai-river-in-pratapgarh-feared-incident-in-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : युवक की हत्या कर शव सई नदी में फेंका, प्रेमप्रसंग में वारदात की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : युवक की हत्या कर शव सई नदी में फेंका, प्रेमप्रसंग में वारदात की आशंका
Wed, 20 Apr 2022 10:42 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:42 AM IST
सार
परिजनों ने युवक की पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। आशंका जाहिर की है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे जहर देकर मार दिया है। इसके बाद उसके शव को नदी में फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : social media
विस्तार
नगर कोतवाली के पुरानी आबकारी निवासी शहजादे की बुधवार भोर में हत्या कर दी गई। उसका शव सई नदी में फेंक दिया गया। हत्या के पीछे प्रेमप्रसंग की बात सामने आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि उसे जहर देकर मारा गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन