फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth injured in accident dies, uproar

प्रतापगढ़: हादसे में घायल युवक की मौत, हंगामा

Tue, 14 Feb 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 14 Feb 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident dies, uproar
शहर के सिविल लाइन मीराभवन रोड पर सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करते रहे। पुलिस ने किसी तरह सभी को शांत कराकर शव कब्जे में लिया।परिजनों ने प्राचार्य को शिकायती पत्र देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के मीराभवन निवासी रवि (33) सोमवार देर रात घर से किराना स्टोर पर समान खरीदने जा रहा था। इस बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रवि को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पातल पहुंच गए। मेडिकल आफिसर ने रवि को भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख एसआरएन रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के जेआर डॉ. आदित्य और डॉ. राजकमल वहां पहुंचे। उन्होंने मरीज को एसआरएन अस्पताल भेजने से मना करते हुए इमरजेंसी से हटाकर सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जिकल वार्ड में घायल रवि को शिफ्ट कराने के बाद चिकित्सक उसे देखने नहीं आए। मंगलवार की सुबह घायल रवि की सांसें थम गईं। जानकारी होने पर डॉक्टर पहुंचे और शव को घर भेजने का प्रबंध करने लगे। यह देख आक्रोशित परिजन हंगामा करते हुए डॉक्टरों को खरीखोटी सुनाने लगे।

हंगामे की खबर पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया। मृतक के पिता सत्यनारायण ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि रेफर होने के बाद भी उसके बेटे को जबरन सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया। जबकि परिजनों ने उसे ले जाने के लिए एंबुलेंस वाहन बुला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed