फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth injured after being hit by truck dies during treatment

Pratapgarh News: ट्रक की चपेट में आकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौतय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Youth injured after being hit by truck dies during treatment
ट्रक की चपेट में आकर घायल युवक की उपचार के दौरान लखनऊ मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई। पत्नी ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के पिंजरी निवासी वसीम (45) शनिवार सुबह बाइक से अपनी बहन के घर मुस्तफाबाद गया था। दोपहर में लौटते समय मंगापुर बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। सांगीपुर सीएचसी में हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग उपचार के लिए उसे लखनऊ मेडिकल कालेज ले गए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग बिलखने लगे। मृतक मजदूरी कर अपने पुत्र, पुत्री व पत्नी का भरण पोषण करता था। उधर, घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पत्नी शब्बो की तहरीर पर उदयपुर थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed