{"_id":"612532508ebc3e79d366be68","slug":"youth-going-to-tie-rakhi-dies-in-road-accident-nephew-seriously-injured-pratapgarh-news-ald3141050188","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी बंधवाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, भांजा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी बंधवाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, भांजा गंभीर रूप से घायल
Wed, 25 Aug 2021 05:00 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 05:00 PM IST
सार
रायबरेली जनपद के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के डलमऊ सड़क घाट निवासी रितिक मिश्रा (17) अपने मामा रोहित शुक्ला (28) के साथ सोमवार शाम बाइक से अपनी बड़ी के घर राखी बंधवाने जा रहा था।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
राखी बंधवाने जा रहे मामा-भांजे सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान मामा की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई।
रायबरेली जनपद के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के डलमऊ सड़क घाट निवासी रितिक मिश्रा (17) अपने मामा रोहित शुक्ला (28) के साथ सोमवार शाम बाइक से अपनी बड़ी के घर राखी बंधवाने जा रहा था। उसकी बड़ी बहन प्रयागराज के दारागंज बड़ी कोठी में रहती है। रास्ते में नवाबगंज थाना क्षेत्र के प्रयागराज-लखनऊ हाईवे स्थित सैफू का पुरवा आलापुर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया। दोनों घायलों को सीएचसी कालाकांकर ले गए। वहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया। इस पर उन्हें रायबरेली ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान रोहित शुक्ला की मौत हो गई। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
मानधाता थाना क्षेत्र के देल्हूपुर बाजार में मंगलवार शाम दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाना क्षेत्र कहली गांव निवासी सूबेदार कनौजिया मंगलवार को किसी काम से प्रतापगढ़ आया था। शाम करीब छह बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर देल्हूपुर बाजार में बाइक एजेंसी के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।