फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth dies in suspicious condition, four sued

संदिग्ध दशा में युवक की मौत, चार पर मुकदमा

Sun, 05 Dec 2021 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious condition, four sued
मृत अंकित। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
संदिग्ध दशा में युवक की उपचार के दौरान मौत होने से कोहराम मच गया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पड़ताल में जुट गई। पिता की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के मोठिन गांव निवासी अंकित पटेल(18) पुत्र राजकुमार की चार दिसंबर को संदिग्ध दशा में तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन फानन में उपचार के लिए एक स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां ले गए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी देर रात परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने उसे मारपीट कर जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पिता राजकुमार पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुत्र अंकित को उसके दोस्त गोलू यादव पुत्र जगदीश व पिंटू यादव पुत्र जियालाल ने बीती तीन दिसंबर को फोन कर गांव के समीप चौराहे पर बुलाया। वहां पिंटू, गोलू, लालू व जगदीश ने उसके बेटे के साथ जमकर मारपीट की। जानकारी पर परिजनों की ओर से उलाहना देने पर नाराज आरोपियों ने चार दिसंबर को उसके बेटे अंकित का फिर बुलाया ओर जहरीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता की शिकायत पर शनिवार की रात चारों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, मारपीट, धमकी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने देर रात युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर कुछ लोगों को कहना है कि प्रेम प्रसंग में मारपीट व डाट मिलने के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालांकि अभी पुलिस साफ तौर पर कुछ भी नहीं बोल रही है। कोतवाल ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस आत्महत्या व हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed