{"_id":"61cdffc73a07a836fb60386b","slug":"youth-dies-due-to-tractor-collision-angry-villagers-jammed-the-kotwali-gate-pratapgarh-news-ald3238722196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने कोतवाली गेट पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने कोतवाली गेट पर लगाया जाम
विज्ञापन
पट्टी के बीबीपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद कोतवाली के सामने धरने पर बैठे परिजन व ग्राम?
- फोटो : PRATAPGARH
कोतवाली क्षेत्र के पट्टी-कोहड़ौर मार्ग पर कोहरांव प्राथमिक विद्यालय के समीप बृहस्पतिवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित हुई बाइक पर सवार एक युवक ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कोतवाली गेट पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर आधे घंटे बाद जाम खत्म हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर बारडीह गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजलाल वर्मा का 20 वर्षीय पुत्र अमन वर्मा बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने साथी सौरभ गुप्ता (19) के साथ बाइक से जा रहा था। कोहरांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप सामने से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अमन वर्मा ट्राली के नीचे गिर गया। ट्राली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए भेजने की बात कहकर शव को वहां से उठा लिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने कोतवाली गेट पर जाम लगा दिया। परिजन तत्काल रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग कर रहे थे। करीब आधे तक समझाने के बाद पुलिस लोगों को मनाने में कामयाब हो गई। तब जाकर जाम खत्म हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृत युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

पट्टी के बीबीपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

फाइल फोटो मृतक अमन वर्मा।- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन