{"_id":"5e8626ca8ebc3e6fbf4ca08e","slug":"youth-dies-due-to-high-tension-line-pratapgarh-news-ald272454328","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
Youth dies due to high-tension line
- फोटो : PRATAPGARH
प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग के किनारे सहिजन तोड़ने पेड़ पर चढ़े युवक के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना के बाद भी लाइन आपूर्ति जारी होने को लेकर लोगों में आक्रोश दिखा।
नगर कोतवाली के परसुरामपुर निवासी रोहित शर्मा (22) पुत्र दुर्गेश शर्मा गुरूवार दोपहर अयोध्या- प्रयागराज राजमार्ग पर गौतम ढाबे के करीब सहिजन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था।
सहिजन तोड़ने के दौरान अचानक डाल टूटकर हाईटेंशन लाइन पर जा गिरी। जिसके चलते वह करंट की चपेट में आ गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे।
लोगों ने बिजली विभाग को घटना की जानकारी देते हुए आपूर्ति बंद करने के लिए कहा लेकिन लाइन बंद नहीं हुई। इस बीच पुलिस पहुंच गई। लोग भयवश पेड़ पर चढ़ने से कतराते रहे। करीब पचास मिनट बाद परिवार के लोगों ने रस्सी के सहारे पेड़ पर टंगे रोहित को नीचे उतारे। आनन-फानन में उसे लेकर लोग जिला अस्पताल भागे।
विज्ञापन
जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। लोगों का कहना था कि यदि लाइन तुरंत बंद कर दी जाती तो रोहित की जान बच सकती थी। सूचना के काफी देर बाद आपूर्ति ठप कर बिजली विभाग के लाइनमैन मौके पर पहुंचे। वह भी पेड़ पर चढ़ने का साहस नहीं जुटा सके।

Youth dies due to high-tension line- फोटो : PRATAPGARH